हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सपने में इन 10 चीजों का दिखना है बेहद शुभ, अगर दिए जाएं तो समझिए बनने वाले हैं धनवान!

विज्ञापन
Dream Interpretation

Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अक्सर रात देखा जाने वाला सपना कुछ न कुछ संकेत जरूर देता है। शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि सपने भविष्य में होने वाली हर अच्छी-बुरी घटनाओं का पूर्व संकेत देते हैं। कुछ स्वप्न तो बेहद बुरे होते हैं, जिन्हें देखकर अक्सर लोग भयभीत हो जाते हैं। वहीं कुछ स्वप्न ऐसे होते हैं, जिसके संकेत बेहद शुभ माने गए हैं। दरअसल कुछ सपने भविष्य में धनवान होने का भी पूर्व संकेत देते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सपनों से मिलने वाले उन शुभ संकेतों के बारे में जो आपको धनवान बना सकते हैं।

सपने में तोता

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में तोता का दिखना एक शुभ संकेत है। दरअसल यह स्वप्न संकेत देता है कि आने वाले समय में अमीर बनने की संभावना प्रबल है। इसके अलावा यह स्वप्न धन लाभ का भी पूर्व संकेत देता है।

सपने में नेवला

सपने में नेवला दिखना शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर किसी को सपने में नेवला दिखता है तो यह इस बात का संकेत है कि सोने-हीरे और आभूषणों की प्राप्ति होने वाली है। ऐसे में अगर सपने में तोता दिखता है तो समझ जाइए कि जल्द ही अमीर बनने वाले हैं।

विज्ञापन

सपने में मधुमक्खी

अगर कोई सपने में मधुमक्खियों के छत्ते को देखता है तो यह शुभ है। दरअसल इस स्वप्न का अर्थ है कि जल्द ही कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है। यह स्वप्न नौकरी-व्यापार में उन्नति का भी संकेत देता है।

यह भी पढ़ें: इन 4 राशि वालों से भूलकर भी ना करें दोस्ती, गिरगिट की तरह भेष बदलकर कर देंते हैं ‘बेड़ा गर्क’

विज्ञापन

सपने में चींटी

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में चींटियों का दिखने से धन की प्राप्ति होती है। यह एक शुभ स्वप्न है, जो इस बात का पूर्व संकेत देता है कि आने वाले समय में अकूत धन लाभ होने वाला है।

सपने में पेड़ पर चढ़ना

अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को पेड़ पर चढ़ते हुए देखता है, तो यह इस बात का संकेत देता है कि धन की प्राप्ति होने वाली है। इसके साथ ही यह स्वप्न अचानक धन लाभ का भी संकेत देता है।

विज्ञापन

पहाड़ पर चढ़ना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पहाड़ पर चढ़ना एक शुभ स्वप्न है। अगर कोई सपने में खुद को पहाड़ पर चढ़ते हुए देखता है तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले में धन की स्थिति सुदृढ़ रहने वाली है।

फलों से लदा पेड़ देखना

सपने में फलों से लदा पेड़ देखना एक शुभ स्वप्न है। अगर आपको भी सपने में फलों से लदा पेड़ दिखा है तो यह समझ जाएं कि सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होने वाली है। साथ ही रोजगार में भी उन्नति होने वाली है।

विज्ञापन

मरी हुई चिड़िया दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मरी हुई चिड़िया को देखना शुभ है। यह स्वप्न इस बात का पूर्व संकेत देता है कि आने वाले समय में जबरदस्त धन लाभ होने वाला है। इसके साथ ही जीवन में अपार सफलता प्राप्त होने वाली है।

सपने में दूध दिखना

सपने में दूध का दिखना सोई हुई किस्मत को चमकाने का संकेत देता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में दूध पीते हुए देखता है तो यह इस बात का संकेत है कि आपने वाले समय में जबरदस्त आर्थिक सफलता हाथ लगने वाली है। जिसके अमीर बनने की संभावना प्रबल रहती है।

विज्ञापन

सपने में बिच्छू दिखना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर आप सपने में बिच्छू देखते हैं तो यह शुभ संकेत की ओर इशारा करता है। यह स्वप्न संकेत देता है कि आपको धन की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें: 2 दिन बाद शुरू हो जाएंगे इन 6 राशि वालों के अच्छे दिन, सूर्य-बुध बना रहे गजब का संयोग

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola