2 दिन बाद शुरू हो जाएंगे इन 6 राशि वालों के अच्छे दिन, सूर्य-बुध बना रहे गजब का संयोग

Surya Budh Coincidence

Surya Budh Coincidence

Surya Budh Coincidence: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, 16 सितंबर 2023 को बुध सिंह राशि में मार्गी अवस्था में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं 17 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है, जबकि बुध को ग्रहों का राजकुमार। ऐसे में सूर्य-बुध एक दूसरे की राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह सूर्य की राशि है। जबकि कन्या बुध की राशि है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के एक दूसरे की राशि में प्रवेश करने से गजब का संयोग बनेगा। जिससे कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी है।

विज्ञापन

मेष राशि

बुध और सूर्य से बनने वाला दुर्लभ संयोग मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। इस दौरान मेष राशि वालों का जीवन खुशियों के भर जाएगा। इसके साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके अलावा इस दौरान आमदनी में इजाफा होगा। बिजनेस में आर्थिक प्रगति के प्रबल योग हैं। इस अवधि में जीवनसाथी का भी भरपूर साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के भी योग बनेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

बुध और सूर्य का खास संयोग कर्क राशि के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। इस दौरान नौकरी-व्यापार में जमकर तरक्की करेंगे। हालांकि खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। बिजनेस में आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें ऑफर मिल सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। वैवाहिक जीवन मे भरपूर खुशहाली नजर आएगी। करियर में भी उन्नति के प्रबल योग हैं। कुल मिलाकर आपके लिए सूर्य और बुध दोनों मेहरबान रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अत्यंत शुभ है। सूर्य-गोचर के परिणामस्वरूप धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। इस दौरान व्यक्तित्व में जबरदस्त निखार आइएगा। नौकरी और व्यापार में अचानक धन लाभ होगा। बिजनेस में धन-वृद्धि का योग है। इस दौरान दांपत्य जीवन में अपार खुशियां रहेंगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। नव दंपत्ति को इस दौरान विशेष लाभ होगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य-बुध के गोचर से बना दुर्लभ संयोग बेहद शुभ है। दरअसल इस दौरान कार्यक्षेत्र में जबरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी। इस दौरान नौकरीपेशा वालों को धन लाभ होगा। विदेश यात्रा के प्रबल योग हैं। इसके साथ ही इस दौरान घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ प्रमोशन का भी योग बनेगा। बिजनेस में बकाए रकम की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सूर्य-बुध के गोचर का अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान धन-प्राप्ति के कई योग बनेंगे। सेहत की दृष्टि से भी सूर्य-बुध का यह परिवर्तन अनुकूल साबित होगा। नौकरी करने वालों को इस दौरान कार्यस्थल पर प्रसंशा प्राप्त होगी। नौकरी की तलाश करने वालों को बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। गुप्त रूप से धन प्राप्त कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां रहने वाली है। बिजनेस में आर्थिक लाभ के योग हैं।

धनु राशि

सूर्य-बुध के गोचर से इस राशि के जातकों के जीवन में खास परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान आर्थिक पक्ष सुदृढ़ रहेगा। नौकरी में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही इस दौरान जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान शुभ समाचार प्राप्त होगा। बिजनेस में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ