---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Swapn Shastra: सपने में दिखें ये सामान तो समझ लें बनने वाले हैं आप धनवान!

Swapn Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार हम जो भी सपने देखते हैं, उनका कोई न कोई अर्थ अवश्य होता है। वहीं, कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जो धन लाभ का संकेत होते हैं।

---विज्ञापन---

Swapn Shastra: हम जो भी सपने देखते हैं, स्वप्न शास्त्र में इनका कुछ न कुछ महत्व होता है। कुछ सपने खुशियां लाने वाले तो कुछ दुख की ओर भी इशारा करते हैं। सपनों का हमारे मन से एक अटूट रिश्ता होता है। मन जितना निर्मल और पारदर्शी होता है, सपने उतने ही स्पष्ट और सुलझे हुए आते हैं।

माना जाता है कि सपने में हमारी इंद्रियां ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। कई बार ऐसे सपने आते हैं, जिनका वर्तमान से तालमेल बैठा पाना काफी कठिन होता है। ऐसे में स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपने बताए गए हैं, जो जीवन में धन आगमन की संकेत होते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से सपने हैं, जिनका आना व्यक्ति के लिए धनलाभ का संकेत होता है।

---विज्ञापन---

आम का बगीचा

अगर आपको सपने में आम का बगीचा दिखता है तो समझ लें कि आपके जीवन के दुख अब समाप्त होने वाले हैं। इसके साथ ही आपकी आय और सौभाग्य में वृद्धि होने वाली है। ऐसे सपने अचानक से धन लाभ का संकेत भी देते हैं।

नाग या नागमणि देखना

सपने में नाग या नागमणि का दिखना काफी शुभ माना जाता है। यह सपना धन और सौभाग्य का संकेत देता है। नाग को धन और शक्ति का प्रतीक माना जाता है और ऐसा सपना व्यापार में वृद्धि दर्शाता है।

---विज्ञापन---

सफेद हाथी या कमल देखना

सफेद हाथी को भी धन और वैभव का प्रतीक माना जाता है। इसकी प्रकार कमल का फूल भी धन का प्रतीक है। जब भी सफेद हाथी या कमल का फूल कोई व्यक्ति सपने में देखता है तो यह व्यापार में सफलता और आर्थिक उन्नति का संकेत देता है।

बहते पानी से कुछ प्राप्त करना

अगर कोई व्यक्ति सपने में नदी, झरने या समुद्र से मोती या अन्य कोई कीमती वस्तु निकालता है तो यह संकेत अचानक धन लाभ का होता है। पानी को हमेशा से समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

---विज्ञापन---

हरा-भरा खेत या फलदार पेड़

अगर कोई व्यक्ति सपने में हरा-भरा खेत या फलदार पेड़ देखता है तो यह सपना व्यापार, नौकरी या निवेश में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने का संकेत होता है। खासकर आम, नारियल और केले का पेड़ देखना बेहद ही शुभ होता है।

चंद्रमा या सूर्य का साफ-साफ दिखना

अगर सपने में आपको चमकता हुआ सूर्य या चंद्रमा दिखाई देता है तो यह काफी शुभ होता है। ऐसा सपना सरकारी कार्यों में सफलता, पदोन्नति और आर्थिक वृद्धि का संकेत देता है।

---विज्ञापन---

मंदिर, देवी-देवता या पूजा सामग्री

सपने में मंदिर, देवी-देवता, यज्ञ या पूजन सामग्री देखता है तो यह काफी शुभ संकेत होता है। ऐसा सपना आर्थिक कष्ट दूर होने का संकेत होता है। इसके साथ ही धन का आगमन बढ़ता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानिए क्या है आपका भाग्यांक और मूलांक, कैसे करता है यह काम?

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 27, 2025 03:16 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola