---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानिए क्या है आपका भाग्यांक और मूलांक, कैसे करता है यह काम?

Numerology: न्यूमरोलॉजी के अनुसार, किसी व्यक्ति के जन्म की तिथि उसका भविष्य बता सकती है। यह व्यक्ति के चरित्र, स्वभाव और करियर से लेकर भाग्य तक की जानकारी देती है। आइए जानते हैं कैसे?

---विज्ञापन---

Numerology: न्यूमरोलॉजी के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके जीवन का रोडमैप तैयार कर सकती है। जन्मतिथि से दो अंक निकलते हैं। इसमें पहला होता है मूलांक और दूसरा भाग्यांक होता है। इन दोनों नंबर्स का अलग-अलग मतलब होता है।

मूलांक को Root Number तो भाग्यांक को Destiny Number कहा जाता है। ये दोनों ही अंक ज्योतिष के महत्वपूर्ण पहलू होते हैं। इनका उपयोग व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन को समझने के लिए किया जाता है।

---विज्ञापन---

क्या होता है मूलांक?

व्यक्ति का जन्म महीने की जिस तारीख को होता है, वह उसका मूलांक या रूट नंबर या फिर बर्थ नंबर होता है। ये 1 से 9 के बीच में ही होता है। अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने के 10 से लेकर 31 तारीख को हुआ होता है तो इस दोनों अंकों का योग मूलांक होता है।

उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने की 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक (2+5=7) अंक (7) होगा। इसकी प्रकार अगर 29 को हुआ है तो (2+9=11) (1+1=2) अंक (2) उस व्यक्ति का मूलांक होगा। वहीं, 1 से 9 तारीख तक जन्मे लोगों का मूलांक वही तारीख होती है।

---विज्ञापन---

मूलांक का क्या होता है प्रभाव?

जन्मांक या मूलांक से व्यक्ति की सोच, स्वभाव और व्यक्तिगत गुणों का अंदाजा लगाया जाता है।

क्या होता है भाग्यांक?

भाग्यांक को लाइफ पाथ नंबर, नियति अंक या डेस्टिनी नंबर के नाम से जाना जाता है। किसी व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों का योग भाग्यांक होता है। इसमें जन्म की तारीख, महीने और वर्ष के अंकों का योग किया जाता है।

---विज्ञापन---

उदाहरण: यदि जन्म तिथि 25-03-1995 है, तो
भाग्यांक = 2 + 5 + 0 + 3 + 1 + 9 + 9 + 5 = 34 = 3 + 4 = 7
इसका भाग्यांक 7 होगा।

क्या बताता है भाग्यांक?

भाग्यांक से जीवन की संभावनाओं, सफलता और भाग्य में होने वाले बदलावों का पता लगाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: आज रात से शुरू होगा इन 5 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल!

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 27, 2025 02:34 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola