Amalaki Ekadashi 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष एकादशी को तिथि आमलकी एकादशी के रूप में जाना जाता है। इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। यह हिंदू वर्ष के अंतिम एकादशी होती है। इसके बाद हिंदू नववर्ष का पहला महीना चैत्र शुरू हो जाता है। साल 2025 में 10 मार्च को आमलकी एकादशी का पर्व मानाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीहरिविष्णु के साथ ही भोलेनाथ और माता पार्वती का पूजन करना शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि इसी एकादशी के दिन भोलेनाथ महाशिवरात्रि के बाद माता पार्वती को विदा कराकर अपने घर काशी लाए थे। इस कारण यह दिन काफी महत्वपूर्ण होता जाता है। इस कारण आमलकी एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान किया जाए तो जीवन की समझ समस्याओं का अंत हो जाता है। इसके साथ ही धन का आगमन बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं कि आमलकी एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
इन चीजों का करें दान
मेष राशि- इस राशि वालों को किसी जरूरतमंद को गुड़, लाल वस्त्र या फिर मसूर की दाल का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि- इस राशि वालों के लिए सफेद कपड़े, दही, चांदी का दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि – आमलकी एकादशी के दिन मिथुन राशि वालों के लिए हरी सब्जियां, पान और किताबों का दान शुभ माना गाया है।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों को दूध, सफेद मिठाई और चांदी का दान करना चाहिए।
सिंह राशि- सिंह राशि वाले अगर गेहूं, नारियल या सोने का दान करेंगे तो इनके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों को हरी दाल और हरे कपड़ों का दान करना चाहिए।
तुला राशि- तुला राशि वालों को सुगंधित पदार्थ, सफेद चंदन और कपड़ों का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को तांबे के बर्तन, गुड़ और कमल गट्टे का दान करना शुभ रहेगा।
धनु राशि- धनु राशि वालों को हल्दी, पीले कपड़े और चने की दाल दान में देनी चाहिए।
मकर राशि- मकर राशि वालों कंबल, तिल, सरसों का तेल दान में देना चाहिए।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को काले तिल, छाता या फिर काली उड़द दाल का दान करना चाहिए।
मीन राशि- मीन राशि वालों को पीले कपड़े, केसर और केले का दान करना चाहिए।
इसके साथ ही इस दिन आंवले का दान सभी राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: इन 4 राशि वालों को मालामाल कर देंगे मंगल, गोचर से दूर होगा हर अमंगल!
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines