Tulsi Ke Totke: अबूझ सावा माने जाना वाला अक्षय तृतीया (अथवा आखा तीज) इस बार 22 अप्रैल 2023 को आएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए कार्यों का फल अक्षय होता है, अर्थात् उनका कभी नाश नहीं होता। यदि अच्छे कर्म किए हैं तो अनगिनत जन्मों तक उसका पुण्य मिलता रहेगा। इसी प्रकार यदि बुरे कर्म किए हैं तो उसका फल भी अनन्त जन्मों तक भुगतना पड़ेगा। यही कारण है कि सभी हिंदू धर्मावलंबी इस दिन अधिकाधिक दान-पुण्य तथा शुभ मांगलिक कार्य करना चाहते हैं।
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन तुलसी के पौधे से जुड़े उपाय करने से व्यक्ति के समस्त कष्ट दूर होंगे और वह जीवन में तरक्की करने लगेगा।
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं करते हनुमानचालिसा के पाठ में ये गलती, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद
तुलसी के इन उपायों से दूर होगी हर समस्या (Tulsi Ke Totke)
अक्षय तृतीया के दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लाकर लगाना चाहिए। यदि इस पौधे की देखभाल करें तथा इसे नियमित रूप से पानी दें। ऐसा करने से भाग्योदय होने लगता है। जैसे-जैसे वह पौधा फलता-फूलता है, व्यक्ति का भाग्य भी संवरने लगता है।
यदि संभव हो तो किसी विष्णु मंदिर में जाकर एक तुलसी का पौधा लगाएं। इसके साथ ही पीले फूल (यथा हजारा या गेंदा) का पौधा भी लगाएं। मंदिर के पुजारी से कहें कि वह भगवान विष्णु को प्रसाद चढ़ाते समय इसी पौधे से तुलसी पत्र लें तथा गेंदा के पौधे से पुष्प चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी सभी समस्याएं तुरंत ही दूर हो जाएंगी। साथ ही मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होकर आपके घर के सारे भंडार भर देगी।
यह भी पढ़ें: SHIVJI KE UPAY: भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं शिव पुराण के ये उपाय
इस बार अक्षय तृतीया शनिवार को आ रही है। यदि इस दिन तुलसी के 108 पत्तों को माला रूप में पिरोकर हनुमानजी को अर्पित की जाए तो उस व्यक्ति पर आने वाली सभी आपत्तियां उस तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो जाती हैं। इस उपाय को वैसे तो शनिवार को किया जाता है परन्तु इस बार अक्षय तृतीया होने के कारण इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines