Tone Totke: होली का त्यौहार कई मायनों में बहुत ही खास होता है। शास्त्रों के अनुसार जहां यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत बताता है, वहीं इस दिन तंत्र-मंत्र संबंधित क्रियाएं भी की जाती हैं। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें इस दिन करके आप समस्त कष्टों से मुक्त हो सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: यह है होलिका दहन मुहूर्त, जानिए कब आरंभ होंगे होलाष्टक
कर्ज मुक्ति और धन लाभ के लिए होली के टोटके ( Holi ke Tone Totke)
होली के दिन भगवान नृसिंह का प्राकट्य हुआ था। अत: इस दिन नृसिंह स्त्रोत का पाठ कर होलिका दहन की अग्नि में एक नारियल डाल दें। इससे समस्त प्रकार के कर्जे से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही घर में पैसे की भी आवक होने लगेगी।
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए होली के उपाय
यदि आपका वैवाहिक जीवन दुख और कटुता भरा है तो होली के दिन इस उपाय को कर सकते हैं। होली के दिन उत्तर दिशा में एक आसन या पट्टे पर सफेद कपड़ा बिछाएं। उस पर चावल, दाल और अनाज के दानों से विधिवत रूप से नवग्रह यंत्र स्थापित करें। केसर का तिलक कर घी का दीपक जलाएं और कामदेव के साथ रति की पूजा करें। इससे वैवाहिक जीवन आनंद से भर उठेगा।
यह भी पढ़ें: होली के दिन करें ये उपाय, दूर होगी बड़ी से बड़ी बीमारी!
घर में मौजूद बुरी शक्तियों को बाहर निकालने के लिए
होलिका दहन की राख को अपने घऱ लाकर घर के चारों ओर छिड़क दें। साथ ही होलिका दहन में जलते उपले को घर लाकर उसकी धूनी पूरे घऱ में दें। इस उपाय से घर में मौजूद समस्त नेगेटिव शक्तियां, भूत-प्रेत-पिशाच उस स्थान से दूर भाग जाते हैं।
धन लाभ के लिए
होली की रात को अर्द्धरात्रि में ठीक 12 बजे किसी मंदिर में स्थित पीपल वृक्ष के नीचे देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें। पीपल में स्थित भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि वे आपकी आर्थिक स्थिति को सही करें। इस उपाय को करते ही सब कुछ सही होने लगेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines