Shivji ke Upay: जीवन के हर संकट की काट है भगवान शिव के ये उपाय

Mahashivratri, Mahashivratri 2023, Shivji ke Upay, Bhagwan Shiv
विज्ञापन

Shivji ke Upay: भगवान शिव की आराधना कर जीवन में आने वाली सभी बाधाओं से पार पाया जा सकता है। शिव का स्वरूप अपने आप में ही इतना दिव्य और पवित्र है कि उनके चित्र को देखने मात्र से ही भक्तों का मन आनंदित हो उठता है। यदि मनोवैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो शिव परिवार एक आदर्श परिवार है। इस परिवार में परस्पर विरोधाभासी चीजें एक साथ एक जगह मिलती हैं।

यह भी पढ़ें: तेल के इस आसान से उपाय से बड़े से बड़ा कर्जा भी उतर जाएगा!

Advertisment

बाबा भोलेनाथ एक साधु और एक औघड़ की तरह रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी मां पार्वती एक राजकन्या है। महादेव का वाहन बैल तथा देवी का वाहन सिंह है, जबकि गणपति का वाहन चूहा और कार्तिकेय का वाहन मोर है। इसी प्रकार शिव के गले में सर्प है। इस प्रकार चूहा, सर्प और मोर एक साथ, एक ही जगह प्रेम से रहते हैं। यही कारण है कि शास्त्रों में शिव परिवार की स्थापना करने का अत्यधिक महत्व बताया गया है।

महादेवजी के ये उपाय दिलाएंगे सब संकटों से मुक्ति (Shivji ke Upay)

शास्त्रों में भगवान शिव के कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके आप अपने जीवन में सुखी हो सकते हैं। विशेष कर गृहस्थों के लिए उनकी आराधना सर्वोत्तम मानी गई है। जानिए बाबा भोलेनाथ से जुड़े कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में

विज्ञापन
  • सोमवार के दिन भगवान शिव का शिवलिंग के अभिषेक करें। इससे अच्छा रोजगार मिलता है और धन लाभ होता है।
  • परिवार में कलह और क्लेश दूर करने के लिए प्रतिदिन शिवलिंग का गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करें।
  • यदि जीवन में अत्यधिक कष्ट हो और मरने लायक हालात हों तो शिवलिंग का अभिषेक कर लाल चंदन के लेप से श्रृंगार करना चाहिए।
  • कालसर्प दोष दूर करने के लिए शिव मंदिर में राहु मंत्र के 18,000 जप करने चाहिए। इससे सदा के लिए इस दोष से मुक्ति मिल जाती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ