Hanumanchalisa Ke Upay: हनुमानचालिसा में एक पंक्ति आती है, “जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बंदी महा सुख होई”। इस पंक्ति को पढ़ते ही बजरंग बली की शक्ति का अनुभव होता है। वास्तव में हनुमानचालिसा की प्रत्येक चौपाई अपने आप में एक सिद्ध मंत्र है। इन चौपाईयों या पूरी चालिसा का यदि विधिवत अनुष्ठान किया जाए तो निश्चित रूप से भक्तों के समस्त दुख, दारिद्रय दूर होता है।
यह भी पढ़ेंः कहीं आप भी तो नहीं करते हनुमानचालिसा के पाठ में ये गलती, वर्ना हो जाएंगे बर्बाद
स्वामी रुपेश्वरानंद के अनुसार हनुमानजी को कलियुग का साक्षात जीवंत देवता माना गया है। उन्हें केवल स्मरण करने मात्र की आवश्यकता है, वे तुरंत भक्तों के सामने प्रकट हो जाते हैं। आप भी केवल मात्र हनुमानचालिसा का पाठ करके अपने दुर्भाग्य से मुक्त हो सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
ऐसे करें बजरंग बली के उपाय (Hanumanchalisa Ke Upay)
यह भी पढ़ें: आज कर लेंगे ये उपाय तो पलक झपकते दूर होगी हर मुश्किल
- प्रतिदिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त से पहले नहा धोकर किसी मंदिर में जाकर हनुमानजी की पूजा करें। उन्हें लाल पुष्प, देसी घी का दीपक, लड्डू या गुड़-चने का प्रसाद अर्पित करें। इसके बाद उन्हें वहीं पर बैठकर हनुमानचालिसा का 108 बार पाठ करें। ऐसा लगातार 100 दिनों तक करें। इस उपाय से व्यक्ति को हनुमानजी के दर्शन होते हैं। इस अनुष्ठान को मंगलवार या शनिवार से आरंभ करना होता है।
- यदि किसी व्यक्ति ने आप पर तंत्र प्रयोग किया हो, या मारण प्रयोग किया हो तो वह भी इस उपाय से नष्ट हो जाता है। इस अनुष्ठान को करने वाले से भूत, प्रेत, पिशाच व अन्य सभी नेगेटिव शक्तियां भी डरने लगती हैं। वह जब भी चाहें, किसी दूसरे को भी भूत, प्रेत बाधाओं से मुक्ति दिला सकता है।
- यदि भक्त लगातार 108 दिनों तक हनुमानचालिसा के प्रतिदिन 100 पाठ करें तो वह करोड़पति बन जाता है। यदि इस उपाय को पूरे जीवन किया जाए तो ऐसे व्यक्ति पर किसी भी ग्रह का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता। शनि, राहु, केतु जैसे ग्रह भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं।
- इस उपाय को यदि 30 दिनों तक लगातार किया जाए तो व्यक्ति बड़े से बड़े असाध्य रोग से भी मुक्त हो जाता है। वह समस्त प्रकार से निरोगी और स्वस्थ हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
19 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
21 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines