Sunil Sharma
Read More
Holi 2023: तंत्र-मंत्र में ऐसी बहुत सी चीजें बताई गई हैं जिन्हें सही समय पर सही तरीके के किया जाए तो सटीक नतीजे मिलते हैं। आप चाहें तो इसका उपयोग सिद्धि पाने में कर सकते हैं, पैसा कमाने में कर सकते हैं या फिर किसी को अपना बनाने के लिए। सब कुछ पूरी तरह से आपके ही हाथ में होता है। हालांकि इसके लिए कुछ बेहद जरूरी नियमों का भी पालन करना होता है।
यह भी पढ़ें: हर मर्ज का इलाज है हनुमानजी के ये उपाय, तुरंत दूर होंगी सब बाधाएं
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार तंत्र-मंत्र में होली, दीवाली और नवरात्रि का विशेष महत्व है। इन दिनों किए गए मंत्र जाप व अनुष्ठान सदैव अपना फल दिखाते हैं। यदि आप भी इस समय अपने मनपसंद मंत्र का जप अनुष्ठान करें तो अवश्य सफल होंगे।
इस वर्ष 7 मार्च को होली आ रही है। इसके बाद 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ हो रही है। इन दोनों ही अवसरों पर आप कुछ मंत्रों का अनुष्ठान कर सकते हैं। इन मंत्रों के जप से आप जो कुछ भी चाहेंगे, आसानी से आपको मिल जाएगा। यहां पर कुछ मंत्र दिए जा रहे हैं जिनका आप अनुष्ठान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आज रविवार को करें ये उपाय, राजा के समान जीवन जिएंगे
होली के दिन सुबह ही स्नान आदि कर साफ स्वच्छ कपड़े धारण करें। अब किसी ऐसे मंदिर में जाए जहां एकांत हो और कम से कम लोग वहां आते हों। वहां पर भगवान का स्मरण करें तथा उनकी विधिवत पूजा करें। इसके बाद वहीं मंदिर में बैठकर उपरोक्त मंत्रों का सवा लाख जप करने का संकल्प करें। इस जप को आपको होली या नवरात्रि पर आरंभ कर 40 दिनों में पूरा करना होगा। इससे आपको मनचाही सिद्धियां मिल जाएंगी।
जब आप इन मंत्रों का अनुष्ठान करेंगे तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। ये निम्न प्रकार हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।