Kendra Drishti Yog 2025: ज्योतिष दृष्टि से अक्टूबर का महीना बेहद खास है क्योंकि इस दौरान कई व्रत-त्योहार हैं, साथ ही कुछ प्रभावशाली ग्रहों का गोचर हो रहा है. साल 2025 में 20 अक्टूबर को खुशियों का पर्व दिवाली मनाया जाएगा. इस दिन लोग भगवान गणेश और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं. साथ ही रात के समय पटाखे जलाए जाते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली से दो दिन पहले 17 अक्टूबर 2025, वार शुक्रवार को ‘केंद्र दृष्टि योग’ बनेगा. शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर मान-सम्मान, उच्च पद, नेतृत्व क्षमता, पिता के दाता सूर्य और ज्ञान, विवाह, शिक्षा, भाग्य, संतान, धन, ऐश्वर्य, करियर, धर्म के दाता गुरु एक-दूसरे से 90° की कोणीय स्थिति में स्थित होंगे, जिससे केंद्र दृष्टि योग बनेगा.
शास्त्रों में इस योग को केंद्र योग और केंद्र पहलू के नाम से भी जाना जाता है, जिसका बनना बेहद शुभ होता है. चलिए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए अक्टूबर माह में ‘केंद्र दृष्टि योग’ का बनना शुभ रहेगा.
वृषभ राशि
अक्टूबर माह में ‘केंद्र दृष्टि योग’ का बनना वृषभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा. यदि आपके घर में कोई दिक्कत चल रही है तो उसका आप जल्द समाधान निकाल लेंगे. नौकरी कर रहे जातकों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा. उम्मीद है कि ये व्यक्ति आपको करियर में बहुत आगे लेकर जाएगा. वहीं, जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें पुरानी अटकी पेमेंट मिलनी शुरू होगी.
ये भी पढ़ें- Video: नवरात्रि में निवेश करना इन 2 राशियों के लिए रहेगा शुभ, ग्रहों के साथ से होगा लाभ
सिंह राशि
दिवाली से पहले का समय सिंह राशिवालों के हित में रहेगा. विवाहित जातक राहत की सांस लेंगे और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे. कामकाजी लोगों की आर्थिक स्थिति सही रहेगी और पुराने निवेश से लाभ होना शुरू होगा. इसके अलावा कानूनी मामलों से राहत मिलेगी और आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे. अविवाहित जातकों के लिए अगले महीने तक विवाह के कई प्रस्ताव भी आ सकते हैं.
कुंभ राशि
वृषभ और सिंह के अलावा कुंभ राशिवालों को भी अक्टूबर माह में सूर्य-गुरु के ‘केंद्र दृष्टि योग’ से लाभ होगा. शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा. साथ ही आप अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए प्रयास करेंगे. करियर संबंधी समस्याएं युवाओं को परेशान नहीं करेंगी, बल्कि आप अपने भविष्य को लेकर सीरियस होंगे. इस दौरान कामकाजी लोगों को फंसा हुआ धन भी मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- छोटी दिवाली से पहले ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ भरेंगे 4 राशियों की झोली, नहीं रहेगी धन की कमी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
5 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines