Shardiya Navratri 2025

Video: नवरात्रि में निवेश करना इन 2 राशियों के लिए रहेगा शुभ, ग्रहों के साथ से होगा लाभ

Shardiya Navratri 2025 Rashifal: शारदीय नवरात्रि में कुछ राशियों के लिए निवेश करना बहुत अच्छा रहेगा. इससे उन्हें लाभ ही होगा. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि वो दो कौन-सी राशियां हैं. साथ ही आपको नवरात्रि में करने वाले उपायों के बारे में पता चलेगा.

Shardiya Navratri 2025 Rashifal: मां दुर्गा की उपासना के लिए खास शारदीय का पावन पर्व चल रहा है. इस बार 22 सितंबर से नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 2 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के साथ होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दौरान ग्रहों के साथ से कुछ राशियों को लाभ होने की संभावना अधिक है. खासकर मिथुन और मकर राशि के जातकों को निवेश करने से लाभ होगा. मिथुन राशिवालों की कुंडली के चतुर्थ भाव में इस समय बुध देव अस्त अवस्था में मौजूद हैं, जो शुभ फल प्रदान कर रहे हैं. इस दौरान परिवार में खुशियां आएंगी और परिवारवालों का सहयोग मिलेगा. साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में उन्नति होगी. इसके अलावा विदेश जाने की भी संभावना है.

विज्ञापन

वहीं, मकर राशिवालों को पुराने निवेश से लाभ होगा, जिसके बाद वो आसानी से कर्ज चुका पाएंगे. इस दौरान आपको विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है. यदि आप मिथुन और मकर राशि के जातकों द्वारा नवरात्रि में करने वाले प्रभावशाली उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ