Diwali 2024: अगली दिवाली तक इन 5 राशियों पर धन बरसाएंगी मां लक्ष्मी, बस कर लें ये एक उपाय!

Diwali 2024: ज्योतिषियों के मुताबिक, दिवाली की 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की संक्रमण की अवधि में दिवाली पूजा पर एक खास उपाय 5 राशियों के जातकों के लिए विशेष फलदायी है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और वह एक खास उपाय क्या हैं?

diwali-pe-dhan-ke-upay

Diwali 2024: धन, समृद्धि और सौभाग्य का त्योहार दिवाली इस साल 31 अक्टूबर, 2024 को मनाया जाएगा। इस साल दिवाली की तिथि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन पड़ रही है। ज्योतिषाचार्यों और पंडितों के अनुसार, यदि इस तिथि संक्रमण की अवधि में दिवाली पर एक खास उपाय कर लिया जाए, उसका प्रभाव अगले साल तक की दिवाली तक बना रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक ये विशेष उपाय 5 राशियों के जातकों के लिए विशेष फलदायी है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और वह एक खास उपाय क्या हैं?

विज्ञापन

इन 5 राशियों पर धन बरसाएंगी मां लक्ष्मी

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को पर मां लक्ष्मी की हमेशा ही खास कृपा रहती है। आपके लिए यह समय धन लाभ के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। व्यापार में वृद्धि होगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को धन की देवी मां लक्ष्मी की अनुकंपा से इस अवधि में काफी आर्थिक लाभ होगा। आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिलने से तनाव कम होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। देवी लक्ष्मी की कृपा से नौकरी में तरक्की मिलेगी। आपके उचित प्रयासों से व्यापार में वृद्धि होगी। धन लाभ होने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों की जिंदगी में भी स्थिरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय और सहयोग पूर्ण रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस अवधि में आपको प्रचुर धन लाभ होने की उम्मीद है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। खुदरा व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। पारिवारिक सुख बढेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने से धन लाभ होगा। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होने से व्यापार में वृद्धि होगी। लाभ होने और धन की बचत होने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आपके लिए वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय

हिन्दू धर्म में गोमती चक्र में मां लक्ष्मी का वास माना गया है, जो धन और समृद्धि लाता है। कौड़ी को धन का प्रतीक माना जाता है। लौंग और इलायची का उपयोग लक्ष्मी पूजा में शुभ होता है और लाल रंग मां लक्ष्मी का प्रिय रंग है। इन 5 राशियों को करना बस ये है कि दिवाली पूजा में एक लाल चाकौर कपड़े में 5 गोमती चक्र, 5 कौड़ी, 5-5 लौंग और इलायची को बांध कर मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। विधि-विधान से लक्ष्मी माता की पूजा करने के बाद अगले दिन इस सौभाग्य पोटली को तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें। माना जाता है कि इस उपाय से घर और जीवन में बरकत आती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ