---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मां लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करते समय करें 5 चमत्कारी मंत्रों का जाप, जीवन हो जाएगा खुशहाल

Maa Lakshmi Mantra: आज दिवाली है और आज मां लक्ष्मी-गणेश की विधि-विधान से पूजा होगी। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मां लक्ष्मी की पूजा में दीप क्यों जलाया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

Maa Lakshmi Mantra:  हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 12 नवंबर 2023 दिन रविवार को दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आज के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई सारे उपाय किए जाते हैं। तो आज इस खबर में जानने वाले हैं मां लक्ष्मी के कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में जिसे जाप करते ही मां लक्ष्मी बहुत जल्द प्रसन्न हो जाएंगी। आइए विस्तार से जानते हैं।

शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन-धान्य, संपदा, वैभव की देवी माना गया है। मान्यता है कि जिस जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उसे कभी भी धन की समस्या नहीं होती है। साथ ही उसके घर में आर्थिक स्थिति ठीक रहती है। ऐसे में आज दिवाली है और आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा होगी। आज इस खबर में मां लक्ष्मी के कुछ चमत्कारी मंत्र बताए जा रहे हैं, जिन्हें मात्र जाप करने से आर्थिक स्थिति की समस्या खत्म हो सकती है। तो आइए उन मंत्रों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान दीप जलाना क्यों है जरूरी, जानें ज्योतिष नियम

मां लक्ष्मी के चमत्कारी मंत्र

---विज्ञापन---

1. मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद
प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।।

---विज्ञापन---

शास्त्र के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए।

2. मां लक्ष्मी  का मंत्र

---विज्ञापन---

ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि

सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

---विज्ञापन---

इस मंत्र का जाप करने से सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करीब 108 बार करना चाहिए। जो बेहद ही शुभ होता है।

3. कर्ज मुक्ति मंत्र

---विज्ञापन---

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये,
धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।

जो जातक मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करता है उसे धन संबंधित सारी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही उस पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा बनाए रखती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा कितने बजे होगा, यहां देखें 10 शहरों का टाइम

4. धन लाभ मंत्र

---विज्ञापन---

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

---विज्ञापन---

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

---विज्ञापन---

इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।

5. मनोकामना पूर्ति के लिए

---विज्ञापन---

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

यह भी पढ़ें- दिवाली पूजा के बाद पढ़ें ॐ जय लक्ष्मी माता… पूरी आरती

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Nov 12, 2023 03:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola