---विज्ञापन---

मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान दीप जलाना क्यों है जरूरी, जानें ज्योतिष नियम

Diwali 2023 : दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा में दीपक भी जलाया जाता है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि मां लक्ष्मी की पूजा में दीप क्यों जलाया जाता है।

Diwali 2023 :  हिंदू धर्म में दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म के जितने भी लोग हैं, उन्हें दिवाली पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में आज दिवाली है। आज के दिन दीपक जलाकर मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा करते हैं। तो ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा होती है। तो आज इस खबर में मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान दीपक क्यों जलाया जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी पूजा-पाठ में दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसे में दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखती है। मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का आगमन होता है, जिनके स्वागत में दीप जलाया जाता है। साथ ही दीप जलाने से अंधेरे को भी दूर किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मां लक्ष्मी की पूजा में कौन सा दीपक जलाया जाता है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं। कई लोग तो तेल के दीपक जलाते हैं, तो वहीं कुछ लोग घी के दीपक जलाते हैं। तो आज इस खबर में सभी चीजों के बारे में जानेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा कितने बजे होगा, यहां देखें 10 शहरों का टाइम

पूजा में घी का दीपक जलाने के फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन घी का दीपक जलाना बेहद ही शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन शुद्ध देशी घी के दीये जलाने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखती हैं। मान्यता है कि जो जातक दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाता है, उसके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में तरक्की भी होती है।

---विज्ञापन---

तेल के दीया जलाने के फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में मिट्टी के दीपक में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाने से कुंडली में शनि और मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत हो जाती है। साथ ही दोनों ग्रहों से मिलने वाली समस्याओं से मुक्ति भी मिल जाती हैं। तेल के दीपक जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- दिवाली पूजा के बाद पढ़ें ॐ जय लक्ष्मी माता… पूरी आरती

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 12, 2023 02:31 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola