Digital Karva Chauth 2022: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिलाएं के लिए बड़ा खास होता है। इस दिन सुहागिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। बिना कुछ खाए-पिए अपने पति के सुखी जीवन की कामना करती है। करवा चौथा के मौके पर हर सुहागिन महिला चाहती है कि उसका पति उसके आंखों के सामने हो।
हालांकि, कई बार ये संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में पत्नियों को अपने पति से दूर रहकर ही करवाचौथ का व्रत पूरा करना पड़ता है। कामकाज या किसी कारण से अगर आपके पति भी घर से बहुत दूर है तो आपको टेंशन करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप डिजिटल करवा चौथ भी अपना सकते हैं।
अभी पढ़ें – करवा चौथ का व्रत से पहले गर्भवती महिलाएं इन बातों का जरूर रखें ध्यान
क्या है डिजिटल करवा चौथ? (What is Digital Karva Chauth)
“डिजिटल करवा चौथ” इससे शायद आपको ये तो जानकारी हो गई होगी कि हम इसे इंटरनेट से जोड़ने वाले हैं। जी हां, डिजिटल करवा चौथ एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसके लिए पति और पत्नी दोनों के पास एक अच्छे स्पीड का इंटरनेट होना जरूरी है।
कैसे मनाएं डिजिटल करवा चौथ? (How to do Digital Karva Chauth)
करवा चौथ के मौके पर आप पूजा करने के शुभ मुहूर्त पर अपने पति से मोबाइल, टैब, लैपटॉप आदि से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको Whatsapp या अन्य Online Video App के तरीके को अपनाना होगा। इसके जरिए आप अपने पति के दर्शन करके करवा चौथ का व्रत पूरा कर सकती हैं।
अभी पढ़ें – आपके घर भी आज रात आ सकती हैं माता लक्ष्मी, बस तुरंत कर लें ये आसान उपाय
डिजिटल करवा चौथ की पूजा विधि (Digital Karva Chauth Method)
चंद्रोदय से करीब 1 घंटे पहले शिव-परिवार की पूजा करें। इस दौरान आपका मुख पूर्व की ओर होना चाहिए। इसके बाद जब चंद्रोदय हो जाए तो चंद्रामा को अर्घ्य दें। इसके बाद अपने पति को ऑनलाइन तरीका अपनाकर वीडियो कॉल करें। फोन का कैमरा सामने रख दें और फिर छलनी में दीपक रखकर पहले चांद को देखें। इसके बाद छलनी से अपने पति के दर्शन करें। ऐसी परिस्थिति में आप अपने पति के सामने ही खुद पानी पीकर व्रत पूरा कर लें।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines