Karva Chauth 2022: पति हो चांद जितना दूर तो ऐसे निहारे भरपूर! जानें डिजिटल करवा चौथ की विधि
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Digital Karva Chauth 2022: करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिलाएं के लिए बड़ा खास होता है। इस दिन सुहागिन अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। बिना कुछ खाए-पिए अपने पति के सुखी जीवन की कामना करती है। करवा चौथा के मौके पर हर सुहागिन महिला चाहती है कि उसका पति उसके आंखों के सामने हो।
हालांकि, कई बार ये संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में पत्नियों को अपने पति से दूर रहकर ही करवाचौथ का व्रत पूरा करना पड़ता है। कामकाज या किसी कारण से अगर आपके पति भी घर से बहुत दूर है तो आपको टेंशन करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप डिजिटल करवा चौथ भी अपना सकते हैं।
“डिजिटल करवा चौथ” इससे शायद आपको ये तो जानकारी हो गई होगी कि हम इसे इंटरनेट से जोड़ने वाले हैं। जी हां, डिजिटल करवा चौथ एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसके लिए पति और पत्नी दोनों के पास एक अच्छे स्पीड का इंटरनेट होना जरूरी है।
करवा चौथ के मौके पर आप पूजा करने के शुभ मुहूर्त पर अपने पति से मोबाइल, टैब, लैपटॉप आदि से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आपको Whatsapp या अन्य Online Video App के तरीके को अपनाना होगा। इसके जरिए आप अपने पति के दर्शन करके करवा चौथ का व्रत पूरा कर सकती हैं।
चंद्रोदय से करीब 1 घंटे पहले शिव-परिवार की पूजा करें। इस दौरान आपका मुख पूर्व की ओर होना चाहिए। इसके बाद जब चंद्रोदय हो जाए तो चंद्रामा को अर्घ्य दें। इसके बाद अपने पति को ऑनलाइन तरीका अपनाकर वीडियो कॉल करें। फोन का कैमरा सामने रख दें और फिर छलनी में दीपक रखकर पहले चांद को देखें। इसके बाद छलनी से अपने पति के दर्शन करें। ऐसी परिस्थिति में आप अपने पति के सामने ही खुद पानी पीकर व्रत पूरा कर लें।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: