हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए धारण करें ये खास रत्न

Shukra Grah: रत्न शास्त्र के अनुसार, जिस जातक कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है तो उन्हें हीरा रत्न धारण करना चाहिए।

विज्ञापन
Shukra Grah

Shukra Grah:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को धन, वैभव और सुख का ग्रह कहा जाता है। माना जाता है कि जिस जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उनके जीवन में संपत्ति और वाहन में वृद्धि होती है साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी आती है। वहीं कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होते हैं, जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रह जाता है। जातक आराम से नहीं बैठ पाता है साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख, संतान से सुख और जीवन में सुख से वंचित रह जाता है।

जातक को अपने जीवन में संघर्षों से गुजरना पड़ता है। इसलिए कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताएं गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, तो उन्हें शुक्र ग्रह से संबंधित रत्न धारण करने चाहिए। जिससे जातक को लाभ हो। तो आइए उन रत्नों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़ें- हनुमान जी को इन 5 चमत्कारी उपाय से करें प्रसन्न, बदल जाएगी किस्मत

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए धारण करें ये रत्न

ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में रत्न शास्त्र भी मौजूद है। रत्न शास्त्र में रत्नों से संबंधित बातें बताई गयी है। रत्न शास्त्र के अनुसार, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातक हीरा रत्न धारण कर सकते हैं। इनके लिए हीरा रत्न बेहद ही शुभ होता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, हीरा रत्न धारण करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। माना जाता है जिस जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उसका जीवन सुखी और संपन्नता के साथ बीतता है। साथ ही राजसी ठाट-बाट के साथ जीवन यापन करता है। लेकिन वहीं जब शुक्र ग्रह कुंडली में नीच स्थान में रहते हैं, तो जातक पर अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

इन रत्न को कर सकते हैं धारण

रत्न शास्त्र के अनुसार, कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए हीरा रत्न बेहद ही कारगर है। हीरा धारण करना बेहद शुभ होता है। लेकिन हीरा महंगा होने के कारण हर कोई इसे नहीं धारण कर सकते हैं। इसलिए रत्न शास्त्र में हीरा के बदले ओपल रत्न धारण करने का सलाह देता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, ओपल रत्न हीरा का उपरत्न हैं।

यह भी पढ़ें- मंत्र जाप करने के क्या-क्या हैं लाभ, जानिए यहां

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें