Diamond Benefits for Zodiac Signs: ज्योतिष की विद्या से जुड़ा एक शास्त्र “रत्न शास्त्र” भी है। इसमें 9 रत्न और 84 उपरत्नों का उल्लेख किया गया है। कुंडली में किसी ग्रह के दोष को दूर करना हो या किसी तरह की समस्या से परेशान चल रहा व्यक्ति अपने जीवन में समस्याओं से छुटकारा पाना चाहता हो, तो वो ज्योतिष को अपनी कुंडली दिखाने और सलाह अनुसार रत्न धारण कर सकते हैं। अनुसार रत्न धारण कर सकता है। राशि और लग्न के अनुसार ज्योतिषी से सलाह लेकर रत्न धारण करने से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलता है।
बदलते समय के साथ कई लोग हीरे से बनी अंगूठी को धारण करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको जानकारी है कि हीरा भी रत्नों में से एक है और इसका अच्छा या बुरा प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ सकता है। हीरा धारण करने से राजा भी रंक बन सकता है। जबकि, कुछ राशियों के लिए हीरा धारण करना बहुत लाभकारी होता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए हीरा पहनना शुभ होता है? हीरा पहनने की विधि क्या है और इसे धारण करने से व्यक्ति को क्या लाभ होता है?
इन 5 राशियों का भाग्य चमका देगा हीरा!
- वृषभ राशि (Taurus)
- मिथुन राशि (Gemini)
- कन्या राशि (Virgo sun sign)
- तुला राशि (Libra)
- कुंभ राशि (Aquarius)
ये भी पढ़ें- रत्न पहने बिना इस एक उपाय से 43 दिनों में बन सकते हैं अमीर
इन लोगों के लिए भी बेहद शुभ होता है हीरा
अगर ऊपर बताई गई राशि आपकी नहीं है लेकिन आपकी कुंडली में योगकारक शुक्र ग्रह हैं। ऐसे लोग जिनकी कुंडली में उच्च स्थान पर शुक्र ग्रह सकारात्मक हैं, उनके लिए हीरा धारण करना लाभकारी हो सकता है। आइए हीरा धारण करने की विधि और लाभ जानते हैं।
हीरा धारण करने की विधि (Method of Wearing Diamond)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हिन्दू कैलेंडर के किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को सूर्योदय के बाद हीरे को धारण कर सकते हैं। धारण करने से पहले पूजा-विधि को अपना लेंगे, तो आपके लिए लाभकारी रहेगा। सबसे पहले हीरे को शुद्ध करना चाहिए। आइए हीरा धारण की विधि जानते हैं।
- सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें हीरा रखें।
- गंगा जल, दूध, शहद, चीनी या मिश्री आदि से हीरा शुद्ध करें।
- शुक्र देवता के मंत्र का जाप करें और धूपबत्ती दिखाएं।
- साथ ही भगवान को साक्षी मानकर हीरा धारण कर लें।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: गरीबी का मुख्य कारण है दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना!
हीरा पहनने के फायदे (Benefits of Wearing Diamond)
हीरा धारण करने से भौतिक सुख-संपदा में बढ़ोतरी होती है। आपकी किस्मत को चमकाने में भी हीरा लाभकारी हो सकता है। अगर शादी हो रखी है तो वैवाहिक जीवन को खुशनुमा बना सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ाता है। धन में वृद्धि के नए योग बनते हैं। शुक्र ग्रह को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines