Dharma Karma: अक्सर सभी लोग एक प्रश्न पूछते हैं कि क्या भंडारे या लंगर का प्रसाद खाना चाहिए। विद्वान आचार्य इस प्रश्न का अलग-अलग उत्तर देते हैं। कुछ के अनुसार इसमें अवश्य खाना चाहिए क्योंकि यह देवता का प्रसाद होता है। जबकि कुछ आचार्य इसे खाने से निषेध करते हैं।
यह भी पढ़ें: इस साल बदल जाएगी इन 6 राशियों की किस्मत, रुपया, पैसा, मौज-मस्ती सब मिलेगा
इसलिए लगाए जाते हैं भंडारे (Dharma Karma)
ऐसे आचार्यों के अनुसार धनी लोग धार्मिक स्थलों पर भंडारे या लंगर का आयोजन करते हैं। ऐसा करते समय वे वहां आने वाले असहाय तथा निर्धन लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें भोजन उपलब्ध कराते हैं। निर्धन लोगों को भोजन कराकर वे अखंड पुण्य कमाना चाहते हैं।
इस स्थिति में कहा जा सकता है कि ऐसे भंडारे उन लोगों की सहायता के लिए होते हैं जो निर्धन है, तथा भोजन नहीं खरीद सकते हैं। वे लोग इनमें जाकर अपना पेट भर सकते हैं। परन्तु यदि हमारे जैसा कोई सक्षम व्यक्ति ऐसे भंडारों में जाकर भोजन करेगा तो वह निश्चित रूप से उन लोगों के हिस्से का भोजन खाएगा। सरल शब्दों में कहे तो आपकी वजह से एक निर्धन, गरीब को भूखा रहना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Hanumanji ke Upay: आज इनमें से एक भी मंत्र पढ़ लेंगे तो सब संकट कट जाएंगे
आपको भी यथाशक्ति भंडारे में सहयोग देना चाहिए
इसी वजह से भंडारों में खाना नहीं खाना चाहिए, विशेषकर जब आप सक्षम हों। वरन आपको भंडारों में अपनी यथाशक्ति सहायता देनी चाहिए। यदि धन नहीं दे सकते है तो आप वहां पर सेवा भी कर सकते हैं। धनराशि देने या सेवा करने के पश्चात वहां भोजन करने में कोई दोष नहीं लगता है वरन आप भी गरीबों को खाना खिलाने के पुण्य के भागी बनते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines