Dharma Karma: भाग्योदय के लिए शास्त्रों में बहुत से उपाय बताए गए हैं। इन उपायों में मंत्र जाप, देवताओं की पूजा, टोने-टोटके आदि शामिल हैं। आप अपनी समस्या और सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी उपाय को कर सकते हैं। डॉ. राजकुमार शास्त्री से जानिए भाग्य बदलने वाले ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: शीघ्र विवाह से लेकर करोड़पति बनने तक, हर समस्या का इलाज है गुड़ के टोटके
करें ये उपाय, तुरंत होगा भाग्योदय, चमकेंगे सितारे
- यदि कंगाली से जूझ रहे हैं और निर्धनता से बाहर आना चाहते हैं तो अथर्ववेद में दिए गए पुरुष सूक्त का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही शास्त्रोक्त नियमों (Dharma Karma) का पालन करते हुए प्रत्येक एकादशी का व्रत करें। व्रत में केवल फलाहार करें, नमक तथा अन्न का परहेज करें।
- घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में तुलसी तथा केले का पौधा लगाएं। यहां पर प्रतिदिन शालिग्राम की पूजा करें। गाय के दूध से उनका अभिषेक करें एवं फल का भोग लगाएं एवं उसी को प्रसादस्वरूप ग्रहण करें। इसके साथ ही पीपल की पूजा करें एवं विष्णु भगवान की पूजा करें। इस उपाय से जन्मकुंडली के सभी ग्रहदोष दूर होते हैं और अपार संपत्ति प्राप्त होती है।
- जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो अपनी जन्म नक्षत्र के पेड़-पौधे लगाकर उनकी सेवा करनी चाहिए। इस उपाय से जन्मकुंडली में मौजूद दुष्ट ग्रहों के कारण आने वाले सभी कष्ट दूर होते हैं। इस एक उपाय (Dharma Karma) से बड़े से बड़ा संकट भी बहुत छोटा होकर टल जाता है। साथ ही अपने जन्मनक्षत्र के पौधे को कभी काटना नहीं चाहिए।
- भाग्य को संवारने के लिए चांदी, तांबा और सोना को मिलाकर एक कड़ा बनवा लें। तत्पश्चात् किसी भी माह के शुक्ल पक्ष में आने वाले गुरु पुष्य या रवि पुष्य नक्षत्र पर इसे धारण करें। इसके पहले इस कड़े को ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ का जप करके अभिमंत्रित कर लें। इससे शनि दोष दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें: आज इनमें से एक भी मंत्र पढ़ लेंगे तो सब संकट कट जाएंगे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
7 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
15 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines