Dharma Karma: शास्त्रों में अनगिनत मंत्रों का उल्लेख करते हुए उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। कुछ को बीज मंत्र कहा जाता है, कुछ को मंत्र और कुछ को स्तोत्र कहा जाता है। मंत्रों को दक्षिणाचार और वामाचार दोनों पद्धतियों से सिद्ध किया जा सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास से जानिए कि मंत्रों में क्या भेद होता है और उन्हें किस तरह सिद्ध किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Narsingh Kavach: इस मंत्र के जप से तुरंत नष्ट होंगे शत्रु, हर जगह मिलेगी कामयाबी
इन 3 श्रेणियों में बांटा गया है मंत्रों को (Dharma Karma)
बीज मंत्र
एकाक्षरी (अर्थात् एक अक्षर वाले) मंत्रों को ही बीज मंत्र कहा जाता है। उदाहरण के लिए भगवान राम का बीजमंत्र रां है, मां काली का बीजमंत्र क्रीं हैं, ॐ भी ब्रह्म का बीजमंत्र है। जैसे एक सामान्य छोटे से बीज में पूरा जंगल छिपा होता है, उसी प्रकार इन बीजमंत्रों में भी देवता को प्रकट करने की अद्भुत सामर्थ्य होती है। ये प्रचंड शक्तिशाली होते हैं अत: इनका प्रयोग किसी गुरु की देखरेख में ही करना चाहिए। अन्यथा लाभ के स्थान पर नुकसान भी हो सकता है।
मंत्र
एक से अधिक अक्षरों से मिल कर मंत्र का निर्माण होता है। इनमें बीजमंत्रों का भी प्रयोग हो सकता है और नहीं भी। इनका पुरश्चरण करके इन्हें सिद्ध किया जाता है। इन मंत्रों को विशेष उद्देश्यों के लिए ही प्रयोग किया जाता है। अत: इनका प्रयोग करते समय खास सावधानी रखनी चाहिए। यदि किसी गुरु से मंत्र प्राप्त हो तो वह विशेष रुप से प्रभावशाली होता है।
यह भी पढ़ें: Paan ke Totke: पान के पत्तों से करें ये उपाय तो मिट जाएगा हर दुख, चिंता भी दूर होगी
स्तोत्र
जिन मंत्रों में 50 से अधिक अक्षर होते हैं, उन्हें स्तोत्र कहा जाता है। स्तोत्र के जरिए देवताओं की स्तुति की जाती है। उदाहरण के लिए राम रक्षा स्तोत्र, आदित्य ह्रदय स्तोत्र आदि भी इसी प्रकार के मंत्र हैं। इनका भी प्रचंड प्रभाव होता है। यदि आपके मन में किसी दुख को दूर करने की इच्छा है, किसी रोग, शोक या दारिद्रय को दूर करना चाहते हैं तो इनका प्रयोग कर सकते हैं। इनका प्रयोग कोई भी कर सकता है बशर्तें उनका उच्चारण बिल्कुल शुद्ध और सही होना चाहिए। साथ ही उसके मन में किसी दूसरे का अनिष्ट करने की इच्छा बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
20 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines