Dhanteras 2023 Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश को लेकर प्रकट हुए थे। मान्यता है कि इस दिन से ही धनतेरस मनाया जाता है। हर साल धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन कुबेर देव, मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 10 नवंबर को पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन 13 अंक का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन 13 अंक शुभ होता है। तो आइए धनतेरस पर 13 अंक के बारे में विस्तार से जानते हैं।
धनतेरस पर क्या है 13 अंक का महत्व
धनतेरस यानी धन का मतलब समृद्धि और तेरस का मतलब तेरह दिन से हैं। अर्थात, धनतेरस का पर्व धन और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा कर खरीदारी करने से धन और उस वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन धन्वंतरि भगवान की उपासना करने से स्वास्थ्य में तेरह गुना लाभ मिलता है। इसलिए धनतेरस के दिन 13 अंक की संख्या शुभ मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- भोजन करने से पहले करें 1 चमत्कारी मंत्र का जाप, जीवन में कभी नहीं होगी परेशानी
धनतेरस पर करें 13 संख्या के उपाय (Dhanteras Upay)
13 कौड़ियों के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर प्रदोष काम में 13 कौड़ियों को हल्दी में रंगकर मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा करें। साथ ही रात्रि में इन 13 कौड़ियों को घर के अलग-अलग कोने में दबा दें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से घर में बरकत होता है। साथ ही लक्ष्मी आकर्षित भी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तरह के उपाय करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- दिवाली के दिन अपनाएं 5 आसान वास्तु टिप्स, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
13 दीपक के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन से ही दीपोत्सव शुरू हो जाता है। मान्यता है कि इस दिन 13 संख्या में दीपक जलाकर घर और बाहर आंगन में रखें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही व्यापार और नौकरी में वृद्धि होती है।
बर्तन में 13 धनिया रखने के उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कहा जाता है कि जब भगवान धन्वंतरि उत्पन्न हुए थे, तब उनके हाथों में एक पीतल का कलश था। मान्यता है कि इस दिन से ही धनतेरस पर पीतल का बर्तन खरीदा जाता है, क्योंकि यह शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीतल के बर्तन खरीदकर उसमें धनिया भरकर रखते हैं। ऐसा करने से घर में अन्न के भंडार भरा रहता है।
यह भी पढ़ें- 4 राशि के लोगों को भूलकर भी नहीं धारण करना चाहिए सोना, जानें इसके फायदे और नुकसान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
7 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines