Dhanteras 2023: धनतेरस आज, नोट करें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और सही विधि

Dhanteras 2023: धनतेरस आज मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि धनतेरस का शुभ मुहूर्त, खरीदारी के लिए सही समय और पूजा की विधि क्या है।

dhanteras 2023

dhanteras 2023

विज्ञापन

Dhanteras 2023 Shubh Muhurat Puja Vidhi: धनतेरस की सही तिथि को लेकर इस बार कोई कंफ्यूजन नहीं है। तमाम ज्योतिर्विद और पंचांगों के मुताबिक साल 2023 का धनतेरस 10 नवंबर यानी आज है। धनतेरस के दिन कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा के अलावा खरीदारी भी की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस पर कुबेर देव के संग-संग मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की स्थिरता बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज धनतेरस पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और विधि क्या है?

 

विज्ञापन

दृक पंचांग के मुताबिक, धनतेरस पर आज पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 5.47 बजे से लेकर 7.43 बजे तक है। यानी इस बार धनतेरस पर पूजन के लिए सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट का ही समय मिलेगा। ऐसे में शुभ मुहूर्त की इस अवधि में भी पूजा कर लेना अच्छा रहेगा। क्योंकि शुभ समय में किए गए कार्यों का फल भी शुभ-मंगल ही प्राप्त होता है। इसके अलावा प्रदोष काल शाम 5 बजकर 30 मिनट से रात 8 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस पूजा-विधि

शास्त्रों में धनतेरस की पूजा के लिए खास विधान बताए गए हैं। इनमें से सरल पूजा विधान के मुताबिक, आज शाम के समय घर में उत्तर दिशा की ओर धन के देवता कुबेर और धन्वंतरि देव की स्थापना करें। इसके बाद दोनों देवताओं के समक्ष एक-एक दीपक जरूर जलाएं। इतना करने के बाद भगवान कुबेर को सफेद और धन्वंतरि देव को पीली मिठाई का भोग लगाएं। पूजन के दौरान “ओम् कुबेराय नमः” का जाप करते रहें। पूजन के बाद धन्वंतरि स्तोत्र का पाठ करें। पूजन के अंत में कुबेर और धन्वंतरि देव की आरती करें। पूजन के बाद दिवाली के दिन कुबेर देव को धन स्थान पर और धन्वंतरि देव को पूजा स्थान पर स्थापित करें।

विज्ञापन

धनतेरस 2023 खरीदारी मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर आज अभिजीत मुहूर्त का भी संयोग बन रहा है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर 12 बजकर 26 मिनट तक है। ये खरीदारी के लिए शुभ है। इसके अलावा खरीदारी के लिए दूसरा शुभ चौघड़िया मुहूर्त 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 22 मिट तक है। वहीं खरीदारी के लिए अगला मुहूर्त शाम 4 बजकर 7 मिनट से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इन शुभ मुहूर्तों को ध्यान में रखकर खरीदारी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ