Dhan Raj Yoga: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, अक्टूबर में कई ग्रहों का गोचर होने वाला है। इस क्रम में 1 अक्टूबर को बिजनेस और बुद्धि के कारक ग्रह बुध स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कन्या राशि में बुध के गोचर से 2 राजयोग बनेंगे। बुध देव जब 1 अक्टूबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो भद्र राजयोग का निर्माण होगा। जबकि सूर्य देव पहले से ही कन्य राशि में विराजमान हैं। ऐसे में यहां सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में अक्टूबर माह में बनने वाले ये 2 बड़े राजयोग कुछ राशियों की किस्मत संवार देंगे। आइए जानते हैं कि बुधादित्य और भद्र राजयोग किन राशियों के लिए मंगलकारी है।
वृष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधादित्य और भद्र राजयोग वृषभ राशि के लिए अत्यंत शुभ है। इस दो राजयोगों के शुभ प्रभाव नौकरी और बिजनेस पर भी पड़ेंगे। जिसके बिजनेस और नौकरी में खूब कमाई होगी। इसके साथ ही इस दौरान मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन योग भी बनेगा। ऐसे में इस दौरान अचानक धन लाभ होगा। इसके साथ ही इस दौरान निवेश से आर्थिक लाभ होगा। रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलाकर वृषभ राशि के जातक को इन दो राजयोगों से अकूत धन लाभ होगा।
सिंह राशि
सूर्य और बुध की युति से बने राजयोग सिंह राशि वालों के भाग्यवर्धक माना जा रहा है। इस दौरान सिंह राशि से संबंधित जातकों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। मां लक्ष्मी इस दौरान मेहरबान रहेंगी। धनराजयोग से आर्थिक जीवन की हर समस्या दूर होंगी। जो लोग खुद का बिजनेस करते हैं, उन्हें इस दौरान जबरदस्त धन लाभ देखने को मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ का योग बनेगा। इसके साथ ही इस अवधि में कभी भी अचानक लॉटरी लग सकती है। कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण नजर आएगा। जिससे कार्यों में मन लगेगा।
यह भी पढ़ें: Tulsi Bad Omens: तुलसी का पौधा सूखना देते हैं कई अपशकुन के संकेत, धन की देवी भी चली जाती हैं घर छोड़कर
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर महीने में बनने वाले 2 बड़े राजयोग किस्मत चमकाने वाले साबित होंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में भी इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही इस दौरान माता-पिता से भरपूर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस में कोई बड़ी योजना साकार होगी। जिसके ढेर सारा धन प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश करने वालों को सरकारी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। जो लोग हाल ही में निवेश किए हैं, उन्हें इसका खूब लाभ प्राप्त होगा।
धनु राशि
अक्टूबर, 2023 में बनने वाले बुधादित्य और भद्रराजयोग धनु राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होंगे। इस दौरान बिजने से चौतरफा देखने को मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी की तलाश में लगे हैं, उन्हें उस दौरान खुशखबरी मिलेगी। कार्यस्थल पर सिनियर्स के सहयोग प्राप्त होंगे। रोजगार में उन्नति कारक योग हैं। बिजनेस में लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुल मिलाकर धनु राशि वालों के लिए 2 बड़े राजयोग मंगलकारी साबित होंगे।
यह भी पढ़ें: Astrology: क्या आप पर भी है इस शुभ ग्रह की कृपा? रातोंरात मिलेगा पैसा, पलट जाएगी किस्मत की रेखा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
6 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines