Dhan Kuber Upay: पैराणिक मान्यता के अनुसार, कुबेर धन-संपत्ति के देवता हैं। कहते हैं कि जिस किसी को भी कुबेर देवता का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है, उसका जीवन अथाह धन-संपत्ति से भर जाता है। वैसे तो कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए खास माने गए हैं। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कुबेर देवता को प्रसन्न करने के खास उपाय।
कुबेर देवता को प्रिय है ये पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, क्रासुला के पौधे से कुबेर देवता का खाल लगाव है। साथ ही वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं यह पौधा बहुत तेजी से धन को आकर्षित करता है। ऐसे में क्रासुला के पौधे को घर में लगाने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहती है। कहते हैं कि इस पौधे को घर में लगाने से भाग्योदय होता है। साथ ही यह पौधा कर्ज से मुक्ति दिलाने में भी मदद करता है।
यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope: सितंबर का महीना इन राशियों के लिए वरदान, होगा छप्परफाड़ धन-लाभ
किस दिशा में लगाएं क्रासुला
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुबेर देवता की कृपा पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में क्रासुका के पौधे को लगाना चाहिए। इस दिशा में क्रासुला को लगाने से आर्थिक परेशानियों से निजात मिलती है। वहीं बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए क्रासुला को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए।
बरतें ये सावधानियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार सिर्फ क्रासुला का पौधा लगा लेने मात्र से कुबेर देव प्रसन्न नहीं होते, बल्कि क्रासुला को लगाते वक्त विशेष सावधानी बरतनी होती है। वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, क्रासुला का पौधा उत्तर या दक्षिण दिशा में लगाने से पहले यह ध्यान रखें कि उस जगह अंधेरा ना रहे। कहा जाता है कि धूप निकलने पर जैसे-जैसे यह पौधा खिलता है वैसे-वैसे घर में बरकत होती है।
यह भी पढ़ें: Budh vakri 2023: बुध देव संवारने जा रहे हैं इन राशियों की किस्मत, 15 सिंतबर तक मिलेगा राजा जैसा सुख
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines