Devshayani Ekadashi: पंचांग की गणना के अनुसार इस वर्ष देवशयनी एकादशी 29 जून 2023, गुरुवार को आ रही है। शास्त्रीय मान्यताओं में कहा गया है कि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं तथा लगभग चार माह बाद देवउठनी एकादशी को जागते हैं। इन चार महीनों के समयकाल में सभी तरह के शुभ एवं मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है।
29 जून से ही आत्मसंयम के काल चातुर्मास की शुरूआत होगी। आने वाले चातुर्मास में एक अन्य विशेष योग भी बन रहा है। इस वर्ष सावन माह भी दो माह का होगा जिसकी वजह से चातुर्मास की अवधि चार के बजाय पांच माह की होगी और इसका समापन 23 नवंबर 2023, गुरुवार को होगा।
यह भी पढ़ें: शनिवार या अमावस्या के दिन अनार की कलम से लिख दें यह मंत्र, फिर देखें चमत्कार
देवशयनी एकादशी से पूर्व ये हैं शुभ विवाह मुहूर्त (Devshayani Ekadashi Muhurat)
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार अब जून माह में विवाह के लिए कुल सात शुभ मुहूर्त बचे हुए हैं। इनमें 11 जून, 12 जून, 13 जून, 22 जून, 23 जून, 27 जून और 29 जून का मुहूर्त है। इसमें भी 27 जून (भड़ल्या नवमी) तथा 29 जून (देवशयनी एकादशी) के अबूझ सावे हैं जिन पर बिना ज्योतिषी से सलाह लिए भी विवाह किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: घर की तिजोरी में रख दें ये एक चीज, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा ही पैसा
इस वर्ष दो माह का होगा सावन
ज्योतिषियों के अनुसार तिथियों के हेर-फेर और अधिक मास के कारण सावन मास की अवधि लगभग दो माह की होगी। 4 जुलाई से 31 अगस्त तक सावन माह रहेगा, जबकि 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
12 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines