हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

देवगुरु बृहस्पति की प्रिय होती हैं ये 3 राशियां, गुरु के आशीर्वाद से को मिलता है पैसा और मान-सम्मान

Brihaspati Dev Ki Priya Rashi: ज्योतिष शास्त्र में ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनके ऊपर देवगुरु बृहस्पति कृपा होती है. इन्हें देवगुरु बृहस्पति की कृपा से खूब सफलता मिलती है. चलिए इन तीन राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Devguru Brihaspati Favorite Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को गुरु ग्रह यानी सभी ग्रहों का गुरु माना जाता है. वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, भाग्य, विवाह, संतान, धन, धर्म और आध्यात्मिकता का कारक माना गया है. ऐसे में व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह का शुभ प्रभाव होने से व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है. गुरु की कृपा से धन-धान्य और मान-सम्मान में वृद्धि होती है.

गुरु ग्रह का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है. देवगुरु बृहस्पति की कृपा के लिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करना बेहद जरूरी होता है. कई ऐसी राशियां हैं जो गुरु ग्रह की प्रिय मानी जाती हैं. इनके ऊपर गुरु ग्रह का सदा आशीर्वाद रहता हैं. गुरु के प्रभाव से इन लकी राशियों को जीवन में सफलता मिलती है. आइये देवगुरु बृहस्पति की इन प्रिय राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Garuda Purana: क्या सिर्फ बेटे को है चिता को अग्नि देने का अधिकार? जानिए गरुड़ पुराण में बताए गए नियम

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

देवगुरु बृहस्पति धनु राशि के स्वामी ग्रह हैं. ऐसे में धनु राशि वालों को देवगुरु बृहस्पति की कृपा से अपार लाभ मिलता है. धनु राशि वालों पर देवगुरु बृहस्पति की हमेशा कृपा बरसती है. इन्हें देवगुरु की कृपा से करियर और व्यापार में खूब सफलता मिलती है. यह जीवन में आगे बढ़ते हैं और सफल होते हैं. गुरु की कृपा से यह लोग ज्ञानी, धार्मिक और दूर की सोचने वाले होते हैं.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि को देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि माना गया है. मीन राशि वालों पर गुरु ग्रह की विशेष कृपा रहती है. इनके ऊपर गुरु ग्रह की शुभ दृष्टि रहती है. गुरु के शुभ प्रभाव से इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है. धनलाभ मिलता है और पारिवारिक सुख भोगते हैं. गुरु की कृपा से मीन राशि वालों को जीवन में कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Mahabharat: अत्यंत सुंदर और रूपमति थीं द्रौपदी, जानिए क्या था उनकी सुंदरता का राज?

कर्क राशि (Cancer)

देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह हैं. जबकि, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं. कर्क राशि वालों को देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद रहता है. कर्क राशि वालों को गुरु ग्रह की कृपा से करियर में सफलता मिलती है. गुरु के शुभ प्रभाव से कर्क राशि वालों को अपार संपत्ति और समृद्धि मिलती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola