मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो शाम के समय जरूर करें 1 काम, होगी धन की वृद्धि

Goddess Lakshmi

Goddess Lakshmi

विज्ञापन

Goddess Lakshmi: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में स्वीकार किया गया है। कहते हैं कि जिन जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उनकी दिन रात तरक्की होती रहती है। यही वजह है लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना पूजा-पाठ और विशेष उपाय करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि शाम के समय किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर-परिवार को खुशहाल रखती हैं।

दीपक

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में शाम के समय तुलसी के नजदीक, और मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाता है, उस घर में मां लक्ष्मी हमेशा वास करती हैं। इसके अलावा घर की सुख-समृद्धि में भी चार चांद लग जाते हैं। हालांक दीपक जलाते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए वह खंडित ना हो। अगर धातु का दीपक है तो उसका साफ-सुथरा होना भी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

तेल का दीपक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तेल का दीपक जलाते वक्त खड़ी और लंबी बाती का इस्तेमाल करना शुभ है। इसके अलावा अगर आप मंदिर में दीपक जला रहे हैं तो बाती की दिशा हमेशा भगवान की ओर होनी चाहिए। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि दीया की बाती दक्षिण दिशा में ना रहे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

(kambioeyewear)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ