Deepak Lighting Rules: सनातन धर्म की परंपरा में शाम की पूजा का विशेष महत्व है। शाम को विशेष तौर पर दिपक जलाए जाते हैं। दरअसल जब सूर्य अस्त होता है तो उस वक्त ईष्ट देव और तुलसी से समक्ष दीपक जलाया जाता है। मान्यता है कि जिस घर में शाम के समय तुलसी के नजदीक दीपक जलाए जाते हैं, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। जिससे परिणामस्वरूप घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं कि शाम के समय दीपक जलाते वक्त किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।
मुख्य द्वार पर कैसे जलाएं दीपक
शाम से समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस अद्भुत परंपरा को आज भी जीवंत रखा गया है। ऐसे में अगर घर के मुख्य द्वार पर रोज दीपक जलाते हैं तो इस बात का घ्यान रखें की उसकी दिशा सही रहे। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि दीपक मु्ख्य द्वार के दाहिने तरफ ही जले। दूसरी दिशाओं में जलाने से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
तेल या घी? किसका दीपक जलाना है शुभ
मुख्य द्वार पर रखे जाने वाले दीपक में घी या तेल में से किसी एक चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रखना है कि घी के दीपक में रुई की बाती का प्रयोग करना चाहिए। जबकि तेल के दीपक में लाल रंगे धागे से बनी बाती का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा दीपक जलाते वक्त ध्यान रहे कि मुख्य द्वार पर कभी भी खंडित दीपक का प्रयोग नहीं किया जाता। ज्योतिषीय मान्यता है कि मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में दरिद्रता का प्रवेश नहीं होता। इतना ही नहीं ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली भी बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: 19 वर्षों तक पीछा करती है शनि की महादशा, खास उपाय करने से कभी नहीं आएगी दरिद्रता
https://youtu.be/D_B5ufMuwJk
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
23 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines