Copper Pot Remedy: सनातन धर्म में ताबें से बनी वस्तुओं को शुद्ध माना जाता है। यही वजह है कि पूजा-पाठ में तांबे के पात्रों का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि पूजा-पाठ में तांबे से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल करने से पूजा स्वीकार होती है। ज्योतिष शास्त्र में तांबे से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से घर में धन-दौलत की कमी नहीं होती है। साथ ही बिजनेस या रोजगार में दिन-रात तरक्की होती रहती है। आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि तांबे का लोटा किस प्रकार किस्मत संवारने में सहायक हो सकता है।
तांबे के लोटे का टोटका | Tambe Ke Lote Ke Totke
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, धन लाभ के लिए तांबे का टोटका सहायक साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की चाहते हैं तो रात को सोते वक्त तांबे के लोटे में जल भरकर सिरहाने के पास रख लें। सुबह जल्दी उठकर लोटे में भरे हुए जल को किसी पेड़-पौधे में डाल दें। मान्यता है कि ऐसा करने से तरक्की में आड़े आ रही बाधा दूर होगी। जिससे घर में बरकर बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों की आमदनी बढ़ेगी और बिजनेस-जॉब में तरक्की देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें: सपने में दिख जाए ये 1 चीज, समझिए जल्द ही मिलेगी छप्परफाड़ धन-दौलत
हर प्रकार की बाधाओं से मिलती है मुक्ति
कई बार लाख कोशिश करने के बावजूद भी इंसान तरक्की की राह पर नहीं चल पाता है। मेहनत करने के बावजूद भी हर काम में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। कमाया हुआ धन भी पानी की तरह बह जाता है। ऐसे में इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए तांबे के लोटे का टोटका आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इसके लिए आप तांबे के लोटे में जल भरें और उसमें थोड़ा सा सिंदूर मिला दें। इतना करने के बाद तांबे के पात्र को रात को सोते समय सिरहाने का पार रख लें। सुबह उठकर सबसे पहले स्नान करें और वह जल तुलसी माता को अर्पित कर दें।
घर के कलह-क्लेश को करता है दूर
कई बार घर-परिवार पर किसी की बुरी नजर लग जाती है। परिणामस्वरूप घर में बेवजह लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। कहा जाता है कि घर में इस प्रकार के वातावरण का निर्माण होने से मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में अगर पर घर से हमेशा के लिए कलह-क्लेश को दूर करना चाहते हैं तो सुबह स्नान करें और इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें अक्षत, सिंदूर और लाल फूल मिलाकर सूर्य देव को अर्पित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
पैसों की तंगी से मिलती है निजात
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए तांबे के लोटे का टोटका आपके लिए मददगार हो सकता है। आर्थिक संकट को दूर करने के लिए नियमित रूप से तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल देना शुरू कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां धीरे-धीरे आर्थिक स्थित में सुधार होता है। परिणामस्वरूप आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।
यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी घर में आने से पहले देती हैं ये 5 संकेत, नजरअंदाज करने पर रूठ जाएंगी धन की देवी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
16 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
17 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
19 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines