---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

गंगा सप्तमी पर त्रिपुष्कर और रवि योग के महासंयोग से संवरेगी 5 राशियों की किस्मत, बढ़ेगी एक्स्ट्रा इनकम

साल 2025 में गंगा सप्तमी 3 मई को मनाई जाएगी। इस दिन किए गए शुभ कार्य और निवेश से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। इसके साथ ही इस शुभ दिन पर त्रिपुष्कर योग और रवि योग का निर्माण 5 राशियों के लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है। इससे इन राशियों के जातकों की एक्स्ट्रा इनकम बढ़ सकती है और इनकी किस्मत संवर सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

हिन्दू धर्म में गंगा नदी सबसे पवित्र नदी है। कहा जाता है कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा नदी का पुनर्जन्म हुआ था। इसलिए प्रत्येक वर्ष वैशाख मास की इस तिथि गंगा सप्तमी पर्व मनाया जाता है। इस साल गंगा सप्तमी 3 मई, 2025 को पड़ रही है। इस दिन गंगा में स्नान करने सहित पूजा, व्रत और साधना से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि मनुष्य के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है।

त्रिपुष्कर योग और रवि योग का महासंयोग

गंगा सप्तमी के साथ त्रिपुष्कर योग और रवि योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो इस दिन को और भी अधिक शुभ बना रहा है। गंगा सप्तमी के दिन त्रिपुष्कर योग 07:51 AM से 12:34 PM तक रहेगा। त्रिपुष्कर योग में किया गया काम स्थायित्व और सफलता की ओर अग्रसर करता है। वहीं, इसी दिन 05:39 एएम से 12:34 पीएम तक रवि योग व्याप्त रहेगा। चूंकि अभी सूर्य उच्च के हैं, इसलिए यह योग बेहद सकारात्मक और शक्तिशाली है। मान्यता है कि इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत से सफलता प्राप्त होती है और कार्य में बढ़ोतरी होती है।

---विज्ञापन---

गंगा सप्तमी पर बने शुभ योगों का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, गंगा सप्तमी पर बन रहे त्रिपुष्कर और रवि योग का असर 5 राशियों पर विशेष रूप से होगा। आइए जानते हैं, इस दिन बन रहे शुभ योगों के महासंयोग से किन 5 राशियों की किस्मत संवर सकती हैं?

ये भी पढ़ें: बेहद समझदार और आत्मनिर्भर होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, कमाते हैं खूब धन

---विज्ञापन---

मेष राशि

गंगा सप्तमी पर बने शुभ योगों का असर मेष राशि के जातकों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा। इस दिन किए गए किसी भी निवेश में लाभ मिलेगा, साथ ही करियर में भी नई संभावनाएं बन सकती हैं। विशेष रूप से व्यापार करने वालों के लिए यह समय बहुत लाभकारी साबित होगा। एक्स्ट्रा इनकम के योग हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह दिन खुशियों से भरा रहेगा। गंगा सप्तमी पर बने शुभ योगों के कारण वृष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। इस दिन पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना भी बन रही है। विशेषकर जो लोग नए व्यापार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह दिन बहुत शुभ है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गंगा सप्तमी का दिन खुशियां लेकर आएगा। यह दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत शुभ रहेगा। गंगा सप्तमी के साथ त्रिपुष्कर और रवि योग के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों को एक्स्ट्रा इनकम का लाभ मिलेगा। कामकाजी क्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा, और यह समय प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि का संकेत भी दे सकता है।

वृश्चिक राशि

गंगा सप्तमी के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए एक नया अवसर मिलेगा। यह दिन विशेष रूप से पैसों से जुड़ी योजनाओं में सफलता का संकेत देता है। इस दौरान आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है, और साथ ही आपके व्यवसायिक निर्णय सही साबित होंगे। एक्स्ट्रा इनकम के साथ-साथ पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के भी अच्छे संकेत हैं।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए गंगा सप्तमी का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस दिन किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी और आपके कामकाजी जीवन में बदलाव आ सकता है। पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और व्यवसायिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, और एक्स्ट्रा इनकम के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: धन-समृद्धि की चाबी यह पौधा, शनिवार की रात इन 5 उपायों से पाएं सौभाग्य का वरदान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 28, 2025 07:39 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola