हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

9 अप्रैल को शनि उदय से इन 5 राशियों पर बरसेगा धन, ढाई साल बाद मिलेगा इंतजार का मीठा फल

9 अप्रैल, 2025 को शनि के उदय का प्रभाव 5 राशियों पर विशेष सकारात्मक रहने के योग दर्शा रहा है। शनि, जो कर्मफल के दाता हैं, इन राशियों के जातकों को ढाई साल के बाद उनके प्रयासों का उचित फल देंगेऔर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

29 मार्च, 2025 को जब वैदिक ज्योतिष में कर्मफल के स्वामी शनिदेव ने अपना राशि परिवर्तन किया और कुंभ को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश किए, तब वे अस्त अवस्था में थे। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब ग्रह अस्त होते हैं, तो किसी भी प्रकार का फल देने में असमर्थ होते हैं, क्योंकि इस अवस्था में वे सबसे अधिक निर्बल यानी कमजोर होते हैं। बता दें कि शनि गृह 28 फरवरी, 2025 से अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि में अस्त हुए थे।

ज्योतिष गणना के अनुसार, अस्त अवस्था में ही 29 मार्च, 2025 को शनि गोचर मीन राशि में हुआ और अब बुधवार 9 अप्रैल, 2025 को इसी राशि में शनि ग्रह का उदय सुबह में 5 बजकर 3 मिनट से होने जा रहा है। ज्योतिष आकलन के मुताबिक, शनि ग्रह ने ढाई साल बाद अपना राशि परिवर्तन किया है, लेकिन अस्त होने के कारण प्रभावहीन थे। जो अब उदय होने के बाद फिर से शक्तिशाली अवस्था में आ जाएंगे और राशियों के जातकों को उनके कर्म का फल देने में समर्थ होंगे।

शनि उदय का राशियों पर असर

शनि ग्रह के कुल 40 दिनों तक अस्त रहने के बाद 9 अप्रैल को उदय होने का सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होगा, क्योंकि वे कर्मफल के दाता ग्रह हैं, जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में न्यायाधीश की उपाधि प्राप्त है। लेकिन, 5 राशियों के लिए शनि उदय सबसे अधिक लाभकारी साबित होने के योग दर्शा रहा है। यह समय विशेष रूप से इन 5 राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगा, जिन्होंने लंबे समय से अपने कर्मों के अच्छे फल की प्रतीक्षा की है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 3 राशियों के लिए हीरा और सोना से भी अधिक फायदेमंद है तांबे का छल्ला, लग जाता है धन-दौलत का अंबार

वृषभ राशि

शनि का उदय वृषभ राशि वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। यह समय उनके करियर में वृद्धि और व्यापारिक सफलता का संकेत देता है। शनि के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोग अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त करेंगे। लंबे समय से रुके हुए कामों में तेजी आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, साथ ही पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। वे अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रशंसा प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए शनि का उदय एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। यह समय उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। शनि के उदय से मिथुन जातकों के लिए शिक्षा, कार्य और परिवार में सुधार होगा। इस समय में किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। लंबी अवधि से चली आ रही परेशानियों का हल इस समय मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का उदय एक नई दिशा की शुरुआत करेगा। इस समय में आप अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे। शनि के उदय से आपके लिए लंबी अवधि से चली आ रही कठिनाइयां दूर हो सकती हैं और नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपके शैक्षिक और ज्ञानवर्धन के प्रयास रंग लाएंगे। इस समय आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल सकारात्मक रूप से मिलेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लिए शनि का उदय अत्यंत लाभकारी होगा, क्योंकि शनि इस राशि के स्वामी हैं। शनि का उदय उन्हें उनके कर्मों का पुरस्कार देगा। जो लोग लंबे समय से अपने कार्यों में सफलता की तलाश में थे, वे अब अपने प्रयासों का मीठा फल प्राप्त करेंगे। यह समय आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का है। पुराने विवाद सुलझेंगे और आपको नयी दिशा में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का उदय समृद्धि और सफलता का संकेत देता है। इस दौरान आप अपने कर्मों के फल को साकार होते देखेंगे। खासतौर से वे लोग जो किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, वे इस समय अपने कार्यों में तेजी देखेंगे। शनि का प्रभाव उन्हें एक स्थिर और मजबूत भविष्य की ओर ले जाएगा। यह समय आपके लिए मानसिक शांति और आर्थिक समृद्धि लाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आपके घर में भी लगी है मां लक्ष्मी की ऐसी फोटो? गलत तस्वीर ला सकती है दरिद्रता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola