30 अप्रैल से संवरेगी इन 3 राशियों की किस्मत, अक्षय तृतीया और गजकेसरी योग के संयोग से बरसेगा धन

इस साल अक्षय तृतीया का पावन पर्व 30 अप्रैल, 2025 को पड़ रही है। वहीं इस पर्व का शुभ संयोग गजकेसरी योग से हो रहा है, जो 29 अप्रैल को बन रही है। आइए जानते हैं, वे 3 राशियां कौन-सी हैं, जिनके जातकों को अक्षय तृतीया और गजकेसरी योग के संयोग से धन लाभ होने और उनकी किस्मत संवरने की संभावना है?

akshaya-tritiya-gajakesari-yoga-2025-rashiifal

अक्षय तृतीया पर्व के दिन किए गए शुभ कार्य का ‘अक्षय फल’ प्राप्त होता है यानी उन कार्यों का पुण्यफल और लाभ कभी समाप्त नहीं होता है। इस साल यह पावन पर्व 30 अप्रैल, 2025 को पड़ रही है। वहीं, इससे एक दिन पहले वृषभ राशि में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें कि गजकेसरी योग चंद्रमा और गुरु के एक राशि में आने से बनता है, जो धन, बुद्धि, यश और सफलता का प्रतीक है।

जब अक्षय तृतीया पर्व के आसपास गजकेसरी जैसा शुभ योग बनता है, तब इसका प्रभाव दुगना हो जाता है। अक्षय तृतीया और गजकेसरी योग के संयोग से संपत्ति, समृद्धि और सौभाग्य में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है। आइए जानते हैं, वे 3 राशियां कौन-सी हैं, जिनके जातकों को धन लाभ होने से उनकी किस्मत संवर सकती है?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। अक्षय तृतीया और गजकेसरी योग के प्रभाव से इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जो धन लंबे समय से अटका हुआ था, उसके वापस मिलने की संभावना है। साथ ही, प्रॉपर्टी या वाहन या दोनों खरीदने के योग बन रहे हैं, जो लंबे समय से प्रतीक्षित थे। व्यापारियों को अचानक से लाभ हो सकता है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भविष्य को लेकर सकारात्मक योजनाएं बनेंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया और गजकेसरी योग का यह संयोग करियर में नई ऊंचाई देने वाला साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाही नौकरी का अवसर मिल सकता है। वहीं, पारिवारिक जीवन में शांति और सौहार्द बना रहेगा, जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी और आत्मबल बढ़ेगा। लंबे समय से चली आ रही अड़चनों का समाधान इस दिन मिल सकता है, जिससे व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए अक्षय तृतीया और गजकेसरी योग का संयोग विशेष रूप से धन लाभ और नई संभावनाओं से भरा हुआ रहेगा। इस अवधि में आय के नए स्रोत बन सकते हैं, और निवेश के क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति होगी। इसके अलावा, विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे आर्थिक और सामाजिक स्थिति में मजबूती आ सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ