Coffee Lover Zodiac Signs: ठंड के मौसम में हर किसी को एक अच्छी चाय या कॉफी की जरूरत होती है। चाहे वह छात्र हो या फिर काम करने वाले लोग या बड़े बुजुर्ग लोग, अक्सर सभी की रुटीन में चाय या कॉफी शामिल होता है। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो दिन की शुरुआत कॉफी या चाय से ही करते हैं। जो लोग कॉफी से दिन की शुरुआत करते हैं, उनके मिजाज तरोताजा रहता है ऐसा कई हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं, आइए इसके ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जानते हैं कि कॉफी के बिना खुद को तरोताजा महसूस नहीं कर पाते हैं। या यूं कहें कि ये लोग पेय पदार्थों में सबसे उपर कॉफी को रखते हैं।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक अपने साहसिक और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए दिन की शुरुआत कॉफी के साथ करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि के जातकों का मानना है कि कॉफी उनकी ऊर्जा को बनाए रखती है। यही वजह है कि इस राशि के जातक कॉफी पीने में सबसे आगे रहते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों कॉफी को खूब तबज्जो देते हैं। कॉफी पीने से मिथुन राशि के जातक सतर्क और अपने कार्यों में व्यस्त रहते हैं। साथ ही कैफे या किसी अन्य जगह पर दोस्तों से मिलने का अवसर भी नहीं छोड़ते। मिथुन राशि के जातक के बातूनी और जिज्ञासु स्वभाव के होते हैं। इन्हें कॉफी अधिक पसंद होता है।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर जरूर घर लाएं 5 तस्वीरें, मां लक्ष्मी भर देंगी धन के भंडार
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक किसी भी काम को विस्तार-उन्मुख, सटीकता और फोकस के साथ ही करते हैं। ऐसे में कॉफी उनके बेहद काम में आ सकती है। कन्या राशि के जातक अपनी कार्यक्षमता में गति लाने के लिए भी कॉफी का सहारा लेते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक अपने दिन की शुरुआत दृढ़ भावना और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कॉफी की मदद लेते हैं। कहा जाता है कि कॉफी वृश्चिक राशि की गहराई और समृद्धि उनके जटिल स्वभाव के साथ अच्छी तरह से मेल खाती है। अपने स्वभाव के अनुकूल ये कॉफी पीने की आदत को नहीं छोड़ते हैं।
यह भी पढ़ें- धनतेरस पर क्या है 13 संख्या का महत्व, जानें 13 अंक से जुड़े 3 सरल उपाय
मकर राशि
मकर राशि के जातक चुनौतीपूर्ण और लंबे समय तक कार्यों को करने के लिए कॉफी का सहारा लेते हैं। कॉफी उनके भरोसेमंद साथी का काम करती है। साथ ही उन्हें काम पर फोकस करने में मदद भी करती है।
कुंभ राशि
मान्यता है कि कुंभ राशि के जातक खोजी प्रवृत्ति के होते हैं। इस राशि के जातक रचनात्मक कार्य करने के लिए कॉफी का सहारा लेते हैं। कॉफी कुंभ राशि के जातकों को नवीन विचारों को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही किसी भी कार्यों को करने में समर्थन प्रदान करता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातक हर समय अपने सपनों को हकीकत में बदलने के बारे में सोचते हैं, इसलिए वे कॉफी की मदद लेते हैं। कॉफी जातक के अंदर सौम्य जागृति प्रदान करता है। साथ ही उन्हें कलात्मक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
यह भी पढ़ें- भोजन करने से पहले करें 1 चमत्कारी मंत्र का जाप, जीवन में कभी नहीं होगी परेशानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines