Choti Diwali 2023: छोटी दिवाली आज, जानिए यम दीपक जलाने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त और सही दिशा

Choti diwali 2023: आज यानी 11 नवंबर को छोटी दिवाली मनाई जा रही है। इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। आइए जानते हैं कि नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली पर यम के नाम का दीपक जलाने से जुड़े जरूरी नियम क्या-क्या हैं।

Choti Diwali 2023

Choti Diwali 2023

Choti diwali 2023: धनतेरस के एक दिन बाद छोटी दिवाली मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। शास्त्रों में इस तिथि को नरक चतुर्दशी, रूप चौदस या नरक चौदस कहा गया है। इस दिन यम देवता की पूजा की पूजा कर उनके निमित्त यम दीपक जलाया जाता है। इस बार यह तिथि आज यानी 11 नवंबर 2023 शनिवार को है। आइए जानते हैं कि छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का महत्व क्या है और इस दिन पूजा कब करनी चाहिए? इसके अलावा यह भी जानेंगे कि इस दिन यम दीपक जलाने का सही समय क्या है?

विज्ञापन

आज है छोटी दिवाली

दृक पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से हो रही है। जबकि इस तिथि की समाप्ति 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर होगी। इसके अलावा आज छोटी दिवाली पर प्रदोष काल भी प्राप्त हो रहा है। ऐसे में आज यम दीप जलाना अत्यंत शुभ फलदायी साबित होगा।

विज्ञापन

यम दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर को ही यानि आज नरक चतुर्दशी नरक चतुर्दशी भी मनाई जा रही है। सूर्यास्त का समय 5.32 बजे होगा और इसी के साथ प्रदोष काल भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में आज शाम 5 बजकर 32 मिनट से यम के नाम का दीपक जला सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यमराज के लिए तेल का दीपक जलाया जाता है जो कि चौमुखी होता है।

विज्ञापन

किस दिशा में और कहां जलाएं यम दीपक

यम दीपक को शुभ मुहूर्त में जलाकर घर के बाहर दक्षिण दिशा में रखते हैं। हलांकि कई जगहों पर लोग यम के दीपक को नाली के पास या घर के मुख्य द्वार के नजदीक दक्षिण दिशा में रखते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।        

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ