दिवाली पर क्यों चढ़ाया जाता है मां लक्ष्मी को कमल गट्टा, जानें इसका महत्व और उपाय

Kamal Gatte Ke Upay: दिवाली के दिन कमल गट्टे का बीज मां लक्ष्मी को अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। लेकिन क्या आपको पता कमल गट्टा है क्या? मां लक्ष्मी को क्यों इतना पसंद है। अगर नहीं तो आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

Kamal Gatta

Kamal Gatta

Kamal Gatte Ke Upay: दिवाली में मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कई तरह के उपाय शास्त्र और वास्तु में बताई गई है। कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाएं, तो मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त हो जाती है। तो आज इस खबर में एक चमत्कारी वस्तु के बारे में बताने वाले हैं, जिसे दिवाली के दिन विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाएं, तो पल भर में आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही मां लक्ष्मी अपनी कृपा भी बरसाती है।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाला वस्तु कमल गट्टा हैं। मान्यता है कि कमल का फूल या कमल गट्टा माता लक्ष्मी की सबसे प्रिय वस्तु है, लेकिन ये भी कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को कमल गट्टा सबसे प्रिय हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि कमल गट्टा मां लक्ष्मी को इतना क्यों प्रिय हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

कमल का फूल का रहस्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सबसे पहले जानते हैं कि कमल गट्टा हैं क्या? सबसे पहले मां लक्ष्मी और कमल का पुष्प के बीच का संबंध जानते हैं। विष्णु पुराण के अनुसार, जब समुद्र मंथन हुआ था तो उस समय मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी और वह भगवान विष्णु के पास गई। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु ने अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। मान्यता है कि भगवान विष्णु की शक्ति और माया मां लक्ष्मी का रूप है।

विज्ञापन

मां लक्ष्मी को क्यों पसंद हैं कमल का पुष्प

महाभारत की कथा के अनुसार, कमल का पुष्प भगवान विष्णु के सिर से प्रकट हुआ था और मान्यता है कि मां लक्ष्मी का जन्म कमल के पुष्प से हुआ है। महाभारत की कथा के अनुसार, जब मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी तब वह सफेद कमल के पुष्प पर विराजमान थी। कहा जाता है कि भगवान विष्णु के सिर से निकलने के कारण मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अति प्रिय है। इसलिए जब भी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, तो उस समय कमल का पुष्प अर्पित किया जाता है।

विज्ञापन

किसे कहते हैं कमल गट्टा

तो आइए अब जानते हैं कमल गट्टा के बारे में जानते हैं। दरअसल, कमल के फुल सूखने के बाद जो बीज निकलता है, उसे ही कमल गट्टा कहा जाता है। कमल गट्टा दुकानों पर आसानी से मिल जाते हैं। कहा जाता है कि कमल गट्टा कमल के फुल से निकलने की वजह से मां लक्ष्मी को कमल गट्टे बेहद प्रिय माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक को दिवाली के दिन कमल का फूल नहीं मिल रहा है, तो वह कमल गट्टा यानी कमल के फूल के बीजों को पानी से साफ करके मां लक्ष्मी पर अर्पित करें और मां लक्ष्मी के मंत्र को 108 बार जाप करें और अर्पित करें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ