Chaturgrahi Yog Rashifal: आज 11 अगस्त, 2026 को सावन शिवरात्रि के दिन अंतरिक्ष में एक खास ग्रह संयोग बन रहा है. इस दिन कर्क राशि में सूर्य, गुरु, बुध और चंद्रमा एक साथ रहेंगे. इससे शुभ और दुर्लभ चतुर्ग्रही योग बनेगा. गुरु पहले से कर्क राशि में उच्च अवस्था में सूर्य और बुध के साथ मौजूद हैं. आज सुबह 4 बजकर 42 मिनट पर चंद्रमा के अपनी ही राशि कर्क में आने से यह खास युति पूरी हुई. इसके साथ ही इस राशि में पहले से ही गजकेसरी और बुधादित्य जैसे शुभ योग भी निर्मित हुए हैं यानी ग्रहों का एक काफी दमदार और सॉलिड कॉम्बिनेशन बना है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, एक ही राशि कर्क में चार प्रमुख ग्रहों का होना बड़ी और विलक्षण ज्योतिषीय घटना है. इसका असर निश्चित तौर पर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह योग बेहद खास और लाभकारी साबित हो सकता है. इस योग से जातकों को धन लाभ के नए मौके मिल सकते हैं. करियर में बड़ा ब्रेक और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. काम में पहचान बढ़ेगा और मान-सम्मान मिल सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए हर ओर से पैसा खिंचा आ सकता है और बंपर धनलाभ, करियर में उन्नति और मान-सम्मान के विशेष अवसर मिलेंगे?
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में बंद दरवाजा देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
---विज्ञापन---
चतुर्ग्रही योग मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह चतुर्ग्रही योग करियर में बड़ा बदलाव ला सकता है. जॉब में नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. सीनियर्स आपके काम को नोटिस करेंगे. किसी पुराने प्रोजेक्ट से फायदा मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी बात को महत्व मिलेगा. बिजनेस में नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग हैं. किसी प्रॉपर्टी या ऑफिस से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. इनकम बढ़ाने का कोई नया रास्ता खुल सकता है. रुका हुआ पैसा भी धीरे-धीरे वापस आ सकता है. फैमिली में आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ से खुशी का माहौल रहेगा. लव रिलेशन में पार्टनर आपके फैसलों को सपोर्ट करेगा. स्टूडेंट्स को करियर की सही दिशा चुनने में मदद मिलेगी. समाज में आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ सकता है.
---विज्ञापन---
चतुर्ग्रही योग कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद खास रह सकता है. आपकी राशि में चार ग्रहों की मौजूदगी कॉन्फिडेंस बढ़ाएगी. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपकी पकड़ मजबूत होगी. जॉब में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को नया पार्टनर या क्लाइंट मिल सकता है. कमाई के एक से ज्यादा रास्ते बन सकते हैं. कोई पुराना आइडिया अब काम की शक्ल ले सकता है. परिवार में आपकी राय को अहमियत मिलेगी. लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते में गर्मजोशी बढ़ेगी. लव बर्ड्स भविष्य को लेकर कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं. स्टूडेंट्स का फोकस और सीखने की क्षमता बेहतर रह सकती है. पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है. आपकी बात और पर्सनैलिटी का असर लोगों पर साफ दिखेगा.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का ‘डार्क साइड’, जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण
---विज्ञापन---
चतुर्ग्रही योग वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य का साथ बढ़ाने वाला रह सकता है. लंबे समय से अटका कोई काम अचानक आगे बढ़ सकता है. करियर में सही व्यक्ति से संपर्क हो सकता है. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छा ऑफर मिल सकता है. बिजनेस में दूर के शहर या विदेश से जुड़ा काम मिल सकता है. इनकम में सुधार के साथ कमाई का नया जरिया बन सकता है. यात्रा से भी काम का कोई फायदा मिल सकता है. किसी सीनियर या अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी. लव रिलेशन में पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग आगे बढ़ेगी. फैमिली में कोई शुभ खबर मिल सकती है. स्टूडेंट्स को हायर स्टडीज या किसी प्रतियोगी परीक्षा में फायदा मिल सकता है. धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि से मन को स्थिरता मिलेगी.
चतुर्ग्रही योग मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए यह चतुर्ग्रही योग ज्ञान, करियर और क्रिएटिविटी को मजबूत कर सकता है. स्टूडेंट्स के लिए समय खास रह सकता है. पढ़ाई में नया कॉन्सेप्ट जल्दी समझ आएगा. किसी परीक्षा या इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. जॉब में आपकी स्किल की पहचान बढ़ेगी. क्रिएटिव फील्ड वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. बिजनेस में किसी पुराने आइडिया से कमाई शुरू हो सकती है. इनकम बढ़ाने का स्मार्ट तरीका समझ आएगा. अचानक कोई अच्छी खबर आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती है. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. फैमिली में आपकी उपलब्धि से सम्मान बढ़ेगा. सामाजिक दायरे में नए और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा.
यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.