Chaturgrahi Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों का राशियों में गोचर होता है, तो उससे त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। इससे सभी राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों परिणाम पड़ते हैं। इस समय शुक्र, राहु और बुध मीन राशि में संचरण कर रहे हैं। जबकि 23 अप्रैल को मंगल का मीन राशि में गोचर होगा। इससे मीन राशि में शुक्र, राहु, बुध और मंगल का चतुर्ग्रही योग बन रहा है। आज से लगभग 100 साल पहले ऐसा शुभ योग बना था।
चतुर्ग्रही योग से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 100 साल बाद बने चतुर्ग्रही योग से लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- 18 साल बाद राहु-शुक्र की होगी युति, 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभदायक हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। जिन लोगों का अपना खुद का बिजनेस है, उन्हें मुनाफा हो सकता है। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे उन्हें अपने जीवन में कुछ बड़ा करने का हौसला मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों की कुंडली में धन के योग बन रहे हैं। जल्द ही आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। जिन लोगों का खुद का अपना बिजनेस है, उन्हें अगले महीने तक कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इससे कुछ ही समय में आपको अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है।
कर्क राशि
इस समय कर्क राशि वाले लोग जिस भी काम में अपनी किस्मत आजमाएंगे, उन्हें सफलता मिल सकती है। भाग्य आपका हर काम में साथ दे सकता है। परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा अगर इस समय आप अपना पैसा किसी चीज में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो ये समय आपके अनुकूल है। भविष्य में आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- मां दुर्गा को बेहद प्रिय हैं ये राशियां, हर समय बनाएं रखती हैं अपनी कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
9 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines