---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

चतुर्ग्रही योग से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 100 साल बाद मीन राशि में होगा प्रवेश

Chaturgrahi Yog 2024 in Meen Rashi: 100 साल बाद बने चतुर्ग्रही योग से कई राशियों की किस्मत खुल सकती है। उन्हें अपार धन की प्राप्ति भी हो सकती है। इसके अलावा करियर में भी तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

---विज्ञापन---

Chaturgrahi Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों का राशियों में गोचर होता है, तो उससे त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। इससे सभी राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों परिणाम पड़ते हैं। इस समय शुक्र, राहु और बुध मीन राशि में संचरण कर रहे हैं। जबकि 23 अप्रैल को मंगल का मीन राशि में गोचर होगा। इससे मीन राशि में शुक्र, राहु, बुध और मंगल का चतुर्ग्रही योग बन रहा है। आज से लगभग 100 साल पहले ऐसा शुभ योग बना था।

चतुर्ग्रही योग से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 100 साल बाद बने चतुर्ग्रही योग से लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 18 साल बाद राहु-शुक्र की होगी युति, 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभदायक हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। जिन लोगों का अपना खुद का बिजनेस है, उन्हें मुनाफा हो सकता है। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे उन्हें अपने जीवन में कुछ बड़ा करने का हौसला मिलेगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों की कुंडली में धन के योग बन रहे हैं। जल्द ही आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। जिन लोगों का खुद का अपना बिजनेस है, उन्हें अगले महीने तक कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इससे कुछ ही समय में आपको अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है।

कर्क राशि

इस समय कर्क राशि वाले लोग जिस भी काम में अपनी किस्मत आजमाएंगे, उन्हें सफलता मिल सकती है। भाग्य आपका हर काम में साथ दे सकता है। परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा अगर इस समय आप अपना पैसा किसी चीज में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो ये समय आपके अनुकूल है। भविष्य में आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मां दुर्गा को बेहद प्रिय हैं ये राशियां, हर समय बनाएं रखती हैं अपनी कृपा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 21, 2024 04:10 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola