Chaturgrahi Rajyog 2026: कुंभ राशि में बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों को होगा नौकरी-कारोबार में लाभ

Chaturgrahi Rajyog 2026: फरवरी महीने में कुंभ राशि में चार ग्रह एकसाथ विराजमान होंगे. इससे चतुर्ग्रही राजयोग का निर्माण होगा. कुंभ राशि में चतुर्ग्रही राजयोग के बनने से इससे कई राशियों को शुभ परिणाम मिलेगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

इन राशियों को होगा नौकरी-कारोबार में लाभ

Photo Credit - Social Media

Chaturgrahi Rajyog 2026: फरवरी 2026 में ग्रहों के गोचर करने से कई शुभ योग का निर्माण होगा. इन शुभ योगों के बनने से कई राशियों को लाभ मिलेगा. फरवरी में महीने में कुंभ राशि में चार ग्रहों के होने से चतुर्ग्रही राजयोग का निर्मआम होगा. इस चतुर्ग्रही राजयोग के बनने से सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा. वैदिक ज्योतिष में इस चतुर्ग्रही राजयोग को बेहद शुभ माना जाता है. इस दुर्लभ और शुभ चतुर्ग्रही राजयोग के बनने से कई राशियों को लाभ मिलेगा. चतुर्ग्रही राजयोग के प्रभाव से तीन राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा. यह लोग नौकरी और कारोबार में तरक्की करेंगे.

विज्ञापन

फरवरी 2026 चतुर्ग्रही राजयोग

फरवरी महीने में कई ग्रह गोचर होने वाले हैं. 3 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य ग्रह के बाद 23 फरवरी 2026, दिन सोमवार को मंगल ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. कुंभ राशि में राहु ग्रह पहले से मौजूद हैं. सभी ग्रहों के संयोग से कुंभ राशि में चतुर्ग्रही राजयोग बनेगा. इससे तीन राशियों को सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

कुंभ राशि में चतुर्ग्रही राजयोग बनने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. व्यापार में लाभ मिलेगा. निवेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं. निवेश करने से आपको अच्छा लाभ होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. आपको रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आप किसी योजना पर काम कर सकते हैं.

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि में बन रहा चतुर्ग्रही राजयोग कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. कुंभ राशि में चारों ग्रहों की मौजूदगी जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ