Chardham Yatra: 22 अप्रैल से होगी चारधाम यात्रा आरंभ, ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Chardham Yatra: अगले माह 22 अप्रैल से आरंभ होने वाली चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया गया है। राज्य के पर्यटन विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक लगभग 4.17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल से यात्रा आरंभ कर दी जाएगी। अक्षय तृतीया अथवा आखा तीज के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसी प्रकार 25 अप्रैल को केदारनाथ एवं 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।
श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए विभाग ने 21 फरवरी से ही बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ कर दिया था। शेष दो धाम गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी 15 मार्च, 2023 से रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा।
यदि आप भी इस पवित्र तीर्थ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो आप भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए आप चाहे तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रोसेस इस प्रकार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: