Char Dham Yatra: उत्तराखंड चार धाम यात्रा का शुभारंभ अक्षय तृतीया (22 अप्रैल 2023) के दिन से हो रहा है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खोल दिए जाएंगे जबकि केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल 2023, गुरुवार को खोले जाएंगे। चार धाम यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
यह भी पढ़ें: Guru Gochar: 22 अप्रैल को गुरु करेगा अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश, सभी 12 राशियों का ऐसा रहेगा भविष्य
अक्षय तृतीया पर शनिवार को गंगोत्री धाम पहुंचेगी मां गंगा की डोली
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम के लिए मां गंगा की डोली शुक्रवार को दोपहर सवा 12 बजे रवाना हो गई है। यह भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी तथा अक्षय तृतीया के दिन शनिवार को सुबह 8 बजे गंगोत्री धाम पहुंच जाएगी। वहां पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ गंगा पूजन एवं गंगा सहस्त्रनाम का पाठ होगा। तत्पश्चात् दोपहर 12.35 पर सर्वार्थ सिद्धि योग में गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya: अपनी राशि अनुसार चुनेंगे गाड़ी का रंग तो दिन दूनी रात चौगुनी होगी तरक्की
अक्षय तृतीया पर ही खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मां यमुना की डोली शनिवार को खरसाली ग्राम से सुबह 8.00 बजे रवाना होगी तथा 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंच जाएगी। यहां पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12.41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोल दिए जाएंगे।
दोनों ही धामों के लिए सवारी शनिवार को पहुंचेगी। इस दौरान विदाई करने एवं स्वागत करने के लिए स्थानीय ग्रामीण तथा देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु वहां पर मौजूद रहेंगे। विधिवत पूजा के बाद कपाट खोले जाएंगे जिसके बाद श्रद्धालु मां गंगोत्री एवं यमुनोत्री के दर्शन कर सकेंगे। मंदिरों के कपाट अगले छह माह तक खुले रहेंगे।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
15 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines