Sunil Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Guru Gochar: पंचांग की गणना के अनुसार देवगुरु बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 (शनिवार) को सुबह 3.33 बजे अश्विनी नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करेगा। यहां पर वह 21 जून 2023 को दोपहर 1.19 बजे तक रहेगा। अश्विनी नक्षत्र में गुरु का गोचर सभी राशियों पर समान रुप से प्रभाव डालेगा। जानिए आपकी राशि के लिए गुरु का गोचर कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न
प्राइवेट सेक्टर में जॉब करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। उन्हें कॅरियर में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में भी भाग्य साथ देगा। परन्तु वैवाहिक जीवन में उदासीनता हावी रहेगा। रिश्ते में आपसी प्रेम और समझ का अभाव दिखाई देगा। पार्टनर को धोखा देना आपकी पर्सनल लाइफ पर भारी पड़ सकता है।
गुरु के बारहवें भाव में होने के कारण विदेश से लाभ होगा। काम के सिलसिले में विदेश यात्राएं भी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगा। शत्रु पक्ष प्रबल होने का प्रयास करेगा परन्तु आप अपनी सूझबूझ से सब संभाल लेंगे।
मिथुन राशि के जातकों को कॅरियर की दृष्टि से गुरु का गोचर अनुकूल रहेगा। व्यापारियों को भी मोटा लाभ कमाने के आसान बन रहे हैं। आप अपने फील्ड से जुड़े अन्य लोगों से संपर्क बनाएंगे जो भविष्य में आपके लिए शुभ एवं लाभदायक रहेंगे। काम के चलते लगातार विदेश यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
आने वाला समय नकारात्मक बना हुआ है। आप जो भी करें, बहुत सोच-समझकर ही करें। व्यापार के लिए भी समय प्रतिकूल रहेगा, विस्तार संबंधी योजनाओं को अभी थोड़े समय टाल दें। हालांकि सरकारी नौकरी करने वालों को हर तरह से भाग्य का साथ मिलेगा।
गुरु का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित भाग्य लेकर आ रहा है। नौकरी ढूंढने वालों को जॉब मिलेगी परन्तु वे उसमें संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। सरकारी जॉब करते हैं तो ट्रांसफर झेलना पड़ सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर मिलने से लाभ होगा किन्तु पार्टनरशिप के बिजनेस में पार्टनर के साथ मनमुटाव के चलते घाटा हो सकता है।
कन्या राशि के जातक जो विदेश में व्यापार करते हैं, को संभल कर रहना होगा। समय ठीक नहीं रहेगा। स्टूडेंट्स को भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी। नौकरीपेशा लोगों के सामने रोजगार की चिंता खड़ी हो सकती है। सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे।
यह भी पढ़ें: इन 4 मजबूरियों के कारण द्रौपदी ने नहीं किया था कर्ण से विवाह, जानिए पूरी कहानी, देखें वीडियो
शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं। गुरु का गोचर आपको हर तरह से लाभप्रद रहेगा परन्तु लालच का नतीजा बुरा हो सकता है। मौजूदा नौकरी में पदोन्नति हो सकती है अथवा नई और बेहतर जॉब भी मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर निश्चिंत रहें।
बृहस्पति का गोचर वृश्चिक राशि के लिए कॅरियर में उतार-चढ़ाव लेकर आ रहा है। किसी भी नए काम को स्टार्ट करने से बचें। विदेश में काम करते हैं तो मोटा मुनाफा कमाएंगे। परन्तु देश में व्यापार या नौकरी करने वालों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। फिलहाल नए प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना को कुछ समय के टालना उपयुक्त रहेगा।
धनु राशि के व्यापारियों के लिए समय शुभ फलदायक रहेगा। जॉब करते हैं तो प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट दोनों मिलेंगे। व्यापारियों को भी नए सौदे मिलने के योग बन हे हैं। स्टूडेंट्स का एग्जाम में कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे, परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
अश्विनी नक्षत्र में गुरु का प्रवेश करना मकर राशि के लिए शुभ रहेगा। खास तौर पर कॅरियर का ग्राफ एकदम से ऊंचाई पर चढ़ेगा। अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन होगा। समाज में भी मान-सम्मान मिलेगा। दोस्तों, रिश्तेदारों से भी आपको प्रशंसा प्राप्त होगी।
कुंभ राशि के जातक काम के अत्यधिक बोझ से परेशान रहेंगे। कलीग्स का सहयोग न मिलने से मन खिन्न और उदास रहेगा। हालांकि अभी नौकरी छोड़ने के बारे में न सोचें वरन नई नौकरी मिलने पर ही आगे कदम बढ़ाएं। व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार से सहयोग की उम्मीद न रखें।
जॉब परिवर्तन या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। काम को लेकर विदेश यात्रा पड़ सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट से भी जुड़ने की संभावनाएं बन रही हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के लिए समय अनुकूल रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।