मई माह में तीन दिन तक चंद्र देव अस्त रहे हैं। 26 मई 2025, वार सोमवार को सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर चंद्र देव अस्त हुए थे, जो 28 मई 2025, दिन बुधवार को रात 8 बजकर 58 मिनट पर उदय हुए। चंद्रमा के उदय होने से 12 राशियों के जीवन में बदलाव आने की संभावना है। खासकर व्यक्ति के उत्साह, सोच और माता से रिश्ते में परिवर्तन आएगा। दरअसल, चंद्रमा को ज्योतिष में माता, मन, सुख, मनोबल और भावनाओं का कारक माना जाता है।
आज हम आपको उन तीन राशिवालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें चंद्रमा के उदय अवस्था में जाने से खास लाभ होने के योग हैं।
मेष राशि
चंद्रमा के उदय अवस्था में जाने से मेष राशि के जातकों की फाइनेंशियल ग्रोथ होगी। नए कनेक्शन बनने से बिजनेस का विस्तार होगा और धीरे-धीरे मुनाफा भी बढ़ने लगेगा। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को जॉब के लिए फोन आ सकता है। यदि आपके माता-पिता के बीच झगड़ा चल रहा है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें। इससे घर में एक बार फिर खुशियों का आगमन होगा।
- उपाय- शिव जी की पूजा करें और शिवलिंग पर नियमित जल चढ़ाएं।
- लकी दिशा- पश्चिम
ये भी पढ़ें- Numerology: उम्र से ज्यादा Mature होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, संभालते हैं घर की पूरी जिम्मेदारी
कन्या राशि
चंद्र देव के विशेष आशीर्वाद से कन्या राशिवालों के रुके हुए कामों को गति मिलेगी। उम्मीद है कि दोस्तों के सहयोग से बेरोजगार जातक दुकान खोलने का फैसला कर सकते हैं। जिन लोगों के माता-पिता उनके लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, उनके लिए किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से शादी का रिश्ता आ सकता है। जो लोग पहले से विवाहित हैं, उनका रिश्तेदारों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
- उपाय- सुबह शिव जी और रात में चंद्र देव की पूजा करें।
- लकी दिशा- पूर्व
मकर राशि
मेष और कन्या के अलावा मकर राशिवालों को चंद्र के उदय अवस्था में जाने से लाभ होने की संभावना अधिक है। युवाओं को पिता से मनचाही चीज गिफ्ट के रूप में मिल सकती है। बदलते मौसम में उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई बड़ा रोग इस समय परेशान नहीं करेगा। कारोबारी और नौकरीपेशा जातकों की फाइनेंशियल ग्रोथ होगी और रुके हुए पैसे मिलेंगे। दुकानदार माता-पिता के आशीर्वाद से मनचाही संपत्ति खरीद सकते हैं।
- उपाय- नियमित रूप से चंद्र देव को जल अर्पित करें और मंत्रों का जाप करें।
- लकी दिशा- उत्तर
ये भी पढ़ें- Video: मई के आखिरी 4 दिनों में मूलांक 1 वाले भूलकर भी न करें ये गलतियां, करियर पर लग सकता है ब्रेक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
20 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines