Chandra Grahan: इस बार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण में है अद्भुत समानता, तुला राशि पर होगा बड़ा प्रभाव

Chandra Grahan, Chandra Grahan Ke Upay, Chandra Grahan 2022, Chandra Grahan effects, dharma karma,
विज्ञापन

Chandra Grahan 2022: इस वर्ष के आखिर में हुए सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण दोनों ही कई कारणों से खास बन गए हैं। दोनों ही ग्रहणों के बीच में केवल 15 दिन का अंतराल था। दोनों ही ग्रहण मंगलवार को हुए थे और दोनों ही ग्रहण तुला राशि सहित कई अन्य राशियों पर अपना विशेष प्रभाव छोडेंगे।

दोनों ही ग्रहण (Chandra Grahan 2022) मंगलवार को होने के कारण तुला राशि पर होगा बड़ा प्रभाव

दोनों ही ग्रहण मंगलवार के दिन होने के कारण ज्योतिषियों का मानना है कि यह आने वाले समय में मंगल के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। उनके अनुसार आने वाले समय में मंगल की प्रधानता के चलते कई देशों में सीमा से जुड़े विवादों के चलते परस्पर युद्ध होने की संभावनाएं बन रही हैं।

विज्ञापन

यहां यह भी ध्यान रखने की बात है कि दिवाली के दिन हुआ सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगा था जबकि आज होने वाला चन्द्र ग्रहण भरणी नक्षत्र में हो रहा है। तुला राशि और भरणी नक्षत्र दोनों का ही स्वामी शुक्र ग्रह को माना गया है। ऐसे में ज्योतिषियों के अनुसार तुला राशि के जातक इन ग्रहणों से विशेष रूप से प्रभावित होंगे।

ग्रहणों के कारण तुला राशि तथा कई अन्य राशियों के जातक आने वाले समय में धन, संपत्ति व ऐश्वर्य में नुकसान उठा सकते हैं। इसी प्रकार मंगल की प्रधानता के चलते वे भूमि के कारण किसी विवाद में भी पड़ सकते हैं जो आने वाले समय में उनका नुकसान करवा सकते हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार दोनों ही ग्रहण मंगलवार को होने के कारण कई देशों में युद्ध की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। जहां कहीं वर्तमान में छिटपुट हिंसक घटनाएं हो रही हैं, वहां पर आने वाले समय में बड़े विवाद और युद्ध देखने को मिल सकते हैं।

शुक्र और मंगल की कारक चीजों में आएगी तेजी

ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसे सभी लोग जो शुक्र की कारक चीजों अथवा व्यापार से जुड़े हुए हैं, उन्हें आने वाले समय में व्यापार में भयंकर उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। इसी प्रकार मंगल की कारक चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। जिनकी कुंडली में शुक्र अथवा मंगल ग्रह प्रधान हैं, उन्हें आने वाले समय में कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ