Chandra Grahan: बुद्ध पूर्णिमा के दिन होगा उपछाया चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों को पड़ेगा भारी

Jyotish tips, Chandra Grahan, Chandra Grahan 2023, grahan ke upay, buddha purnima

Chandra Grahan: वर्ष 2023 का पहला चंद्रग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन 5 मई 2023 को होगा। पंचांग के अनुसार ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 15 मिनट की होगी तथा यह एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा जो भारत में नहीं दिखाई देगा। हालांकि इसकी वजह से सभी राशियों पर न्यूनाधिक प्रभाव पड़ेगा। परन्तु 4 राशियों के लिए यह सर्वाधिक अशुभ रहेगा।

इन 4 राशियों के लिए अशुभ रहेगा बुद्ध पूर्णिमा का चंद्रग्रहण (Chandra Grahan on buddha purnima)

  1. मेष राशि: मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी डांवाडोल रहेगी, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले दो बार सोचें। भगवान कृष्ण की पूजा करें।
  2. कर्क राशि: परिवार के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव का दौर आएगा। विचलित न हों, शांति से अपना कार्य करते रहें। मां दुर्गा की आराधना से सभी संकट दूर होंगे।
  3. कन्या राशि: स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। अत्यधिक वर्कलोड के चलते तनावग्रस्त रहेंगे। भगवान भोलेनाथ का कच्चे दूध से अभिषेक करें, सभी चिंताएं समाप्त होंगी।
  4. धनु राशि: कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें वरन घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह-मशविरा करके ही लें। फिलहाल कुछ समय के लिए किसी भी प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट करने से बचें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक बार पढ़ें काली का यह मंत्र, भूत-प्रेत-पिशाच-शत्रु-राहु-केतु-शनि सबसे पीछा छूटेगा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ