News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Chandra Grahan 2022: आज इस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण हो रहा है। आज ही के दिन भरणी नक्षत्र भी है जिसके कारण यह ग्रहण अपने आप में एक अद्भुत घटना बन चुका है। ज्योतिषियों के अनुसार भरणी नक्षत्र में होने वाला ग्रहण सभी राशियों पर अत्यधिक प्रभाव डालेगा। जानिए किस राशि पर इस चंद्र ग्रहण का क्या असर होगा?
जिन लोगों की राशि मेष है, उनके लिए यह चंद्र ग्रहण मिश्रित फल देने वाला रहेगा। उन्हें आने वाले समय में आर्थिक समस्याओं और स्वास्थ्य खराब रहने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण प्रतिकूल रहेगा। उन्हें आने वाले समय में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और पैसे की वजह से उनके संबंध खराब हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – कल चंद्रग्रहण पर करें ये उपाय, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी संकट भी
इस राशि के लिए आज होने वाला चंद्र ग्रहण अत्यधिक शुभ रहेगा। ग्रहण के प्रभाव के चलते मिथुन राशि वालों को हर तरह से सुख, सम्पत्ति और सम्मान मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक लाभ होगा।
इस बार का चंद्र ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए प्रतिकूल रह सकता है। उन्हें अपने परिजनों के खराब स्वास्थ्य के चलते परेशान होना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि वे अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा वे किसी बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं।
यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। संतान संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। कहीं से रुका हुआ धन मिलने के भी योग बन रहे हैं।
इस राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा। उनके अटके हुए कार्य जल्द पूरे होंगे, अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो जल्दी ही समस्त सुखों की प्राप्ति होगी।
तुला राशि पर ग्रहण का प्रभाव शुभ नहीं होगा वरन उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह किसी के साथ वाद-विवाद में न उलझें, धीरे-धीरे सब कुछ सही हो जाएगा।
जिन लोगों की राशि वृश्चिक है, उनके लिए चंद्र ग्रहण प्रतिकूल प्रभाव देगा। उनके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं जिसके चलते मानसिक और आर्थिक समस्याएं सामने आएंगी। प्रतिदिन सुबह उठते ही भगवान को प्रणाम कर रोजमर्रा के कार्य शुरू करेंगे तो शुभ रहेगा।
इस राशि के लिए चंद्र ग्रहण मिश्रित फल देने वाला रहेगा। पारिवारिक संबंधों में अनुकूलता प्राप्त होगी परन्तु साथ ही खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी जिसके कारण कर्ज भी लेना पड़ सकता है। किसी छिपे हुए शत्रु के कारण मुसीबत में पड़ सकते हैं।
जिन लोगों की राशि मकर है, उनके लिए यह चंद्र ग्रहण अत्यधिक सुखदायी रहने वाला है। नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे जिनसे आर्थिक लाभ होगा, परिजनों के साथ अच्छा समय बितेगा। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी जिसके कारण समाज में सम्मान मिलेगा।
कुंभ राशि के लिए भी चंद्र ग्रहण सौभाग्य लेकर आया है। उनके रुके हुए कार्य शुरू होंगे, नए कामों को लेकर उत्साह बढ़ेगा। यदि कोई नया कार्य शुरू करने वाले हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी।
अभी पढ़ें – Chandra Grahan 2022: दिल्ली में 50 मिनट और मुंबई में सिर्फ 18 मिनट दिखाई देगा आज का चन्द्र ग्रहण
इस राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रतिकूल असर होगा। उन्हें आने वाले समय में आर्थिक हानि के साथ-साथ मानसिक चिंता भी सता सकती है। किसी षड़यंत्र के कारण समाज में उनके मान-सम्मान में कमी आएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।