---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budh Vakri 2025: बढ़ेगा बैंक-बैलेंस और बेहतर होगी लव लाइफ, इन 4 राशि वालों का जीवन संवारेंगे वक्री बुध!

Budh Vakri 2025: बुद्धि और तर्क शक्ति के दाता होली के अगले ही दिन मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध की मीन राशि में वक्री चाल से कुछ राशि वालों की किस्मत का ताला खुल जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए बुध की वक्री चाल शुभ रहने वाली है।

---विज्ञापन---

Budh Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ता है। होली के बाद 15 मार्च की दोपहर 12 बजकर 15 पर बुध ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। बुध के वक्री होने का असर कई राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा।

कुछ राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना शुभ रहेगा तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए यह अशुभ फल भी प्रदान करेगा। 12 राशियों में 4 ऐसी भी राशियां हैं, जिनके जीवन में बुध का वक्री होना बहार लाएगा। इन राशि वालों का करियर बुंलदियों पर जाएगा। व्यापार में लाभ भी खूब होगा। आइए जानते हैं कि वे 4 राशियां कौन सी हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

बुध के वक्री होते ही कर्क राशि वालों के जीवन में बहार आना तय है। इस राशि वालों के 9वें भाव में बुध असर डालेंगे। इस कारण आपके अधूरे काम पूरे होंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इसके साथ ही उच्च शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।

वृश्चिक राशि

बुध की वक्री चाल वृश्चिक राशि वालों के पंचम भाव पर असर डालेगी। स्टूडेंट्स और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं तो समय अच्छा है और सफलता मिलने के पूरे योग हैं। लव रिलेशनशिप्स में सुधार होंगे। इंवेस्टमेंट और शेयर बाजार से जो भी लोग जुड़े हैं उनको लाभ होगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वालों के तीसरे भाव पर यह बुध के वक्री होने का असर होगा। इस कारण बिजनेस और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को इसमें लाभ मिल सकता है। रुकी हुईं यात्राएं सफल होने के चांस हैं। भाइयों और बहनों का सहयोग आपको मिलेगा। लेखन, मीडिया या मार्केटिंग फील्ड में काम करते हैं तो आपके लिए समय शानदार है।

मीन राशि

बुध आपके प्रथम यानि लग्न के भाव में वक्री होंगे। इससे आपकी निजी लाइफ में नए अवसर आने की संभावना है। यह समय आपके लिए आत्मचिंतन का रहने वाला है। अधूरे काम करने का पूरा मौका आपको इस दौरान मिलेगा। करियर और फाइनेंशियल लाइफ में सुधार होने के पूरे योग हैं। आपको धैर्य बनाए रखना होगा। नई योजनाओं पर काम करने से आपको लाभ मिलेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 08, 2025 11:43 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola