Chandra Grahan 2023 Effect on Zodiac: दोस्तों जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन होता है और चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णमासी को होता है। इस वर्ष साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा अर्थात 28 अक्टूबर को रात 11:32 से शुरू होकर और 29 अक्टूबर सुबह 3:36 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है, सूतक का अर्थ है- ऐसा समय जब पृथ्वी पर प्रकृति संवेदनशील स्थिति में होती है, ऐसी स्थिति में किसी अनहोनी की संभावना अधिक बढ़ जाती है। अतः सूतक की अवधि को शुभ माना जाता है। जैसा की ज्योतिष गणनाओं के अनुसार कहा जाता है। इस साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत के साथ अन्य कई देशों जैसे- ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर आदि जगहों पर भी दिखाई देगा। वैदिक धर्म के अनुसार इस ग्रहण के सभी 12 राशियों पर असर आएंगे जो कि इस प्रकार है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण ठीक साबित नहीं होगा। जातक को माता से वियोग मिलेगा, प्रतियोगी परीक्षा में साक्षात्कार में अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे व घर परिवार में भी कलह व झगड़े होंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आपका मन बेचैन रहेगा व मानसिक तौर पर बीमार रहेंगे। पैसों की तंगी के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी अत आप अपनी वाणी पर भी संयम रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहण अच्छा रहेगा। संपत्ति से आय वृद्धि होगी व माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कला व संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा व आपकी आय में भी वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे अफसर का सहयोग मिलेगा व वाहन सुख भी हो सकता है।
कर्क राशि
चंद्र ग्रहण के कारण कर्क राशि के जातकों को भी भारी नुकसान हो सकता है। इस समय आपके आत्मविश्वास में काफी कमी आएगी वह आपके कार्य भी बिगाड़ सकते हैं। करीबी रिश्तों में दरार आ सकती है। अतः आप छोटी-छोटी बातों पर ना तो क्रोध करें और वाणी पर भी संयम रखें, अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के चौथे दिन 5 राशि वालों को मिलेगी मां कूष्माडा की विशेष कृपा, हर इच्छा होगी पूरी!
सिंह राशि
सिंह राशि क्योंकि सूर्य की राशि है अतः सिंह राशि के जातकों के लिए भी चन्द्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। आत्मविश्वास में कमी होगी कुटुंब परिवार में व्यवधान होंगे व संतान सुख में कमी होगी। उच्च शिक्षा में शोध अधिकारियों से मनमुटाव रहेगा। मन अशांत रहेगा। स्थान परिवर्तन के भी योग बन सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को उनके कार्य क्षेत्र में सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी। जमीन के विवाद को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण मन विक्षिप्त रहेगा। अगर आप शेयर मार्केट में धान लगाने जा रहे हैं तो रुकें, अन्यथा आपको भारी नुकसान होगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सम रहेगा। अर्थात् ना ज्यादा नुकसान होगा ना ज्यादा फायदा होगा। परिवार में दांपत्य जीवन को लेकर सतर्क रहें व अपने पार्टनर के साथ संवेदनशील मुद्दों पर आराम से बैठकर बात करें। गुस्सा बिल्कुल त्याग दें, ताकि आपको आपके आशा अनुरूप फल प्राप्त हो सके।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण एक वरदान साबित होगा। अगर आप आर्मी पुलिस या किसी एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में एग्जाम दिए हुए हैं तो उसके परिणाम आपकी आशा के अनुरूप अच्छे मिलेंगे। परिवार में बहुत अच्छा माहौल रहेगा। आपका आत्मविश्वास व ऊर्जा बहुत अच्छी रहेगी।
यह भी पढ़ें: कन्या पूजन पर कुंवारी कन्याओं को राशि अनुसार भेंट करें शुभ चीजें, मां महागौरी का मिलेगा खूब आशीर्वाद
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण बहुत अच्छा फल लेकर आ रहा है। भवन सुख का विस्तार होगा व माता-पिता से सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी व शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं व धार्मिक यात्रा पर आप बाहर भी जा सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर इस ग्रहण का शुभ फल मिलेगा इस दौरान आपके मन में उतार-चढ़ाव की स्थिति निर्मित होगी। परिवार, मित्र या पार्टनर से लड़ाई-झगड़े की संभावना रह सकती है। जिससे रिश्ते में काफी दरार आ सकती है। गुस्से पर को कंट्रोल करें तो बेहतर रहेगा।
कुम्भ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके आज विश्वास में वृद्धि आएगी व आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण ठीक रहेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ा चढ़ा रहेगा घर में माता-पिता के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। पत्नी में बच्चों के साथ काफी सौहार्द पूर्ण व्यवहार रहेगा।
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले संवर जाएगी 3 राशि वालों की तकदीर, शुक्र-शनि के युति योग से मिलेगा राजा जैसा सुख
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines